Lockdown Violation : रूट मार्च कर रहे पुलिस कर्मियों ने 100 को पकड़ा Bareilly News
रूट मार्च कर लॉकडाउन तोड़ने वालों पर मुकदमे दर्ज किए। शुक्रवार को सुबह 700 बजे कोतवाली क्षेत्र में सीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में रूट मार्च हुआ।
बरेली , जेएनएन। लॉकडाउन उल्लंघन के मामलों पर एडीजी की नाराजगी के बाद शुक्रवार को पुलिस सख्त हुई। रूट मार्च कर लॉकडाउन तोड़ने वालों पर मुकदमे दर्ज किए। शुक्रवार को सुबह 7:00 बजे कोतवाली क्षेत्र में सीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में रूट मार्च हुआ। प्रेम नगर और कैंट क्षेत्र में भी रूट मार्च हुआ।
सुभाष नगर क्षेत्र में सीओ द्वितीय सीमा यादव, इंस्पेक्टर सुभाष नगर हरीश चंद्र जोशी ने रूट मार्च किया। सीओ तृतीय अभिषेक वर्मा ने भी बारादरी क्षेत्र में चेकिंग कराई। जिले में लॉकडाउन उल्लंघन के कुल 59 मामले दर्ज कर 101 लोगों की गिरफ्तारी हुई। तीन लोग गाड़ियों पर फर्जी पास लगाकर घूमते पकड़े गए। 45 रिक्शा, ई-रिक्शा व ऑटो चालकों पर भी कार्यवाही हुई। एसएसपी शैलेश पांडे ने कहा कि लॉकडाउन में अनावश्यक घूमने वालों पर कार्यवाही होगी।