Move to Jagran APP

पुलिस ने दी हिदायत तो तिरंगा यात्रा निकालने पर अड़ा भाजयुमो Bareilly News

इस वर्ष भी भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर में तिरंगा यात्र आयोजन की तैयारियां कर रहा है लेकिन आयोजन से ठीक पहले पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आयोजन न करने की हिदायत दी है।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Thu, 15 Aug 2019 01:21 PM (IST)Updated: Thu, 15 Aug 2019 05:15 PM (IST)
पुलिस ने दी हिदायत तो तिरंगा यात्रा निकालने पर अड़ा भाजयुमो Bareilly News
पुलिस ने दी हिदायत तो तिरंगा यात्रा निकालने पर अड़ा भाजयुमो Bareilly News

बरेली, जेएनएन : कई साल से स्वतंत्रता दिवस पर फतेहगंज पूर्वी में युवा तिरंगा यात्र का आयोजन करते रहे हैं। बाइक आदि से वाहनों से युवा तिरंगा यात्र निकालते हैं। इस वर्ष भी भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर में तिरंगा यात्र आयोजन की तैयारियां कर रहा है लेकिन आयोजन से ठीक पहले पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आयोजन न करने की हिदायत दी है।

loksabha election banner

युवा मोर्चा के जिला मंत्री निदरेष यादव ने बताया की सोमवार को थानाध्यक्ष से बात हुई तब उन्होंने आवेदन करने के लिए कहा। आवेदन करने पर यह कहकर मना कर दिया गया कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया है। पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। आयोजन की अनुमति नहीं दी जा सकती। वहीं, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तिरंगा यात्र निकालने पर अड़ गए हैं।

मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरविंदर यादव का कहना है कि राष्ट्रीय पर्व के आयोजन पर तिरंगा यात्र निकाली जाती है। प्रशासन को भी पता है। कोई धार्मिक आयोजन नहीं, जिसमें अनुमति आवश्यक हो। ऐसे में युवा मोर्चा हर हालत में तिरंगा यात्र का आयोजन करेगा। इसकी तैयारियां कर ली गई हैं। सीओ जगमोहन बुटोला का कहना है कि बिना अनुमति के प्रशासन किसी तरह का आयोजन नहीं करने देगा। आयोजकों को पहले ही हिदायत दे दी गई है। ऐसे में पुलिस और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की आशंका है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्र निकालने के लिए पूरी तैयारी में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.