Move to Jagran APP

सीरियल रेपिस्ट : खेतों में काम करने वाली महिलाओं को शिकार बनाता था हैवान

गजरौला थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले हुई महिला की हत्या सामान्य नहीं थी। दुष्कर्म के बाद बेरहमी से कत्ल किया गया था। घटना जितनी सनसनीखेज थी, उसका खुलासा ज्यादा चौंकाने वाला रहा।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 02:25 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 02:25 PM (IST)
सीरियल रेपिस्ट : खेतों में काम करने वाली महिलाओं को शिकार बनाता था हैवान
सीरियल रेपिस्ट : खेतों में काम करने वाली महिलाओं को शिकार बनाता था हैवान

जेएनएन, पीलीभीत : जिसकी आशंका थी, वही हुआ। गजरौला थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले हुई महिला की हत्या सामान्य नहीं थी। दुष्कर्म के बाद बेरहमी से कत्ल किया गया था। घटना जितनी सनसनीखेज थी, उसका खुलासा ज्यादा चौंकाने वाला रहा। पूरी वारदात को अंजाम देने वाला कोई सामान्य युवक नहीं है। इंसान के रूप में हैवान है, या कहें सीरियल रेपिस्ट। अक्सर ही खेतों में अकेली अधेड़ महिलाओं को निशाना बनाना उसकी आदत में शुमार है। कई महिलाओं से दुष्कर्म कर चुका है। एक मामले में ही जेल भी भेजा गया लेकिन, उसकी सनक कम होने के बजाए बढ़ती गई।

loksabha election banner

यह था मामला

फिल्मी कैरेक्टर जैसा इस सीरियल रेपिस्ट की गिरफ्तारी का पकड़ा जाना किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। दरअसल, गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 38 वर्षीय महिला शनिवार अपराह्न खेत में निराई करने गई थी। देरशाम तक नहीं लौटी। परिजन खोजबीन में जुटे थे। इस बीच उसका शव शव गन्ने के खेत में मिला। शरीर पर गंभीर चोटें थीं। कपड़े भी अस्तव्यस्त थे। पीएम में प्रथम ²ष्टया दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई।

ऐसे हाथ आया सनकी रेपिस्ट

डॉक्टरों की रिपोर्ट ने पुलिस के कान खड़े कर दिए। मामला तूल न पकड़े तुरंत ही आरोपित की सुरागकशी शुरू हुई। इस बीच गांव के ही 25 वर्षीय अनिल वर्मा उर्फ छोटेलाल को हिरासत में लिया गया। पूछताछ हुई। पहले शातिर खुद को बेकसूर बताता रहा। तमाम हथकंडे अपनाए मगर, सख्ती के आगे ज्यादा टिक नहीं पाया। उसने एक-एक कर जो खुलासे किए, पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई।

हैवान की जुबानी हैवानियत की कहानी

युवक ने पुलिस को बताया कि 16 फरवरी को पशु लेकर खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। तभी मसूर के खेत में महिला को देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई। उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। विरोध पर वह घबरा गया। महिला के सिर पर लाठी से भरपूर प्रहार कर दिया था। महिला जमीन पर गिर गई। उसके बाद लाठियों के कई वार किए, जब तक प्राण थम नहीं गए। चेहरा भी कुचलने की कोशिश की। बाद में महिला को खींचकर गन्ने के खेत में ले गया। लाठी को उसी खेत में छिपा दिया। घटना के बाद वह एक दिन के लिए रिश्तेदारी बंडा क्षेत्र में चला गया। वापस आकर घर में छिपकर बैठ गया। महिला की हत्या में पूरा गांव एकत्र हो गया था, लेकिन उसका पता नहीं चला तो लोगों को शक हो गया।

कई महिलाओं की लूटी इज्जत

अनिल की हैवानियत की यह इकलौती कहानी थी। पूरी फिल्म बाकी थी। पूछताछ में उसने बताया कि यही महिला नहीं, खेतों में कई महिलाओं से वह दुष्कर्म कर चुका है। यह उसकी आदत में शुमार है। वर्ष 2013 में अधेड़ उम्र की चार महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। तीन महिलाओं ने लोकलाज के चलते शिकायत नहीं की थी। एक महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था, जिस पर जेल गया था।

मनोरोग का बहाना

आरोपित ने अपनी सफाई भी पेश की। बोला कि मनोरोग के कारण वह अधेड़ उम्र की महिलाओं को देखकर आकर्षित होता है। उनके साथ दुष्कर्म के रास्ते खोजता है। युवक ने पुलिस को गुमराह करने के मकसद से तंत्र क्रिया का भी जिक्र किया।

एसपी बोले- दुष्प्रवृत्ति के कारण शर्मनाक वारदातों को देता था अंजाम

युवक दुष्प्रवृत्ति के कारण शर्मनाक वारदातों को अंजाम देता रहा है। पूरी घटना का खुलासा कर दिया गया है। आरोपित को जेल भेज दिया है।- मनोज कुमार सोनकर, एसपी पीलीभीत 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.