बिना मास्क के युवक की तलाशी ली तो निकला अफीम तस्कर
झारखंड से अफीम की खेप बरेली पहुचाने आये तस्कर को बिना मास्क की चेकिंग के दौरान रोका। पता पूछने पर तस्कर ने झारखंड बताया तो पिट्ठू बैग देखकर पुलिस को शक हुआ।
बरेली, जेएनएन। झारखंड से अफीम की खेप बरेली पहुचाने आये तस्कर को बिना मास्क की चेकिंग के दौरान रोका। पता पूछने पर तस्कर ने झारखंड बताया तो पिट्ठू बैग देखकर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने पूछताछ की तो वह घबड़ाने लगा। जिसके बाद पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें अफीम बरामद हुई। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पूछताछ में पता चला कि 2 किलो अफीम लेकर आया था।
फरीदपुर, फतेहगंज पश्चमी और अलीगंज में डीलीवरी कर चुका था। पुलिस अब खरीदने वालों की तलाश कर रही है।शुक्रवार की रात किला चौकी इंचार्ज सनी चौधरी अपने इलाके में चेकिंग कर रहे थे। रात में 10 के आसपास किला फाटक के पास बिना मास्क युवक को देखा तो उसे टोका। उसका चालान करने के लिए कहा तो उसने पता झारखंड बातया। शक होने पर पूछताछ की तो युवक ने बताया मजदूरी करने आया है। पुलिस ने पूछा किसके यहां मजदूरी करनी है तो वह सकपका गया।
पुलिस ने देखा कि युवक ने नई शर्ट पहन रखी कोई मजदूरी नई शर्ट पहन कर करने क्यों जाएगा। शक होने पर पुलिस ने पिट्ठू बैग की तलाशी ली तो करीब आधा किलो अफीम मिली। पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम मुहम्मद हसनैन निवासी विंड अंसार नगर थाना चतरा झारखंड बताया। वह झारखंड से दो किलो अफीम लेकर निकला था। फतेहगंज पश्चिमी, फरीदपुर और अलीगंज में डीलीवरी कर चुका था। वह पहले भी कई बार तस्करी कर चुका है। हर बार तस्करी के उसे पांच हजार रुपये मिलते थे।