Move to Jagran APP

किसान आंदोलन : सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार

किसान आंदोलन के समर्थन में सभा करने बदायूं आ रहे पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को पुलिस ने उझानी में गिरफ्तार कर लिया है। सपा के मीडिया प्रभारी प्रभात अग्रवाल ने बताया कि पूर्व सांसद की पुलिस ने उझानी में गिरफ्तारी की है।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Mon, 07 Dec 2020 12:29 PM (IST)Updated: Mon, 07 Dec 2020 05:32 PM (IST)
किसान आंदोलन : सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शहर में सपा के आंदोलन को देखते हुए सभी चौराहों पर पुलिस नैनात है।

बरेली, जेएनएन।  किसान आंदोलन के समर्थन में सभा करने बदायूं आ रहे पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को पुलिस ने उझानी में गिरफ्तार कर लिया है। सपा के मीडिया प्रभारी प्रभात अग्रवाल ने बताया कि पूर्व सांसद की पुलिस ने उझानी में गिरफ्तारी की है। जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव समेत सभी वरिष्ठ नेताओं को उनके आवासों पर ही नजरबंद कर दिया गया है। प्रमुख नेताओं को शेखुपुर चीनी मिल गेस्ट हाउस में रखा गया है। शहर में सपा के आंदोलन को देखते हुए सभी चौराहों पर पुलिस नैनात है।

prime article banner

मंडल के हर जिले में सपा नेताओं की घेराबंदी

पीलीभीत:  पुलिस ने रविवार आधी रात के बाद से ही यहां पर सपा नेताओं की धरपकड़ शुरू कर दी। सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद को हाफिज रहमत खां विधि महाविद्यालय के गेस्टहाउस में नजरबंद किया गया है। महाविद्यालय के आसपास पुलिस तैनात कर दी गई है। साथ ही शहर के नकटादाना चौराहा स्थित सपा जिला कार्यालय को भी पुलिस ने घेरकर सपा नेताओं को रोक दिया है। अमरिया में भी एसडीएम चंद्रभानु सिंह एवं थानाध्यक्ष  उदयवीर सिंह किसान सम्मान यात्रा में भाग लेने जा रहे सपा नेताओं को नहर पुल के पास रोक दिया है। 

शाहजहांपुर :  पार्टी कार्यालय जा रहे सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां को पुलिसकर्मियों ने उनके आवास में ही रोक दिया।  उनके समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की लेकिन उच्चाधिकारियों के आदेश का हवाला देते हुए पुलिस ने उन्हें नहीं जाने दिया।

बरेली जिलाध्यक्ष की घेराबंदी, सपाई धरने पर बैठे 

किसानों के समर्थन में सोमवार को समाजवादी पार्टी की किसान समर्थन यात्रा निकलनी थी। हफ्ते भर के इस कार्यक्रम में किसानों की मांगों को लेकर आवाज उठाई जानी थी। सोमवार सुबह समर्थन यात्रा से पहले ही पुलिस ने सपा जिला अध्यक्ष अगम मौर्य को उनके घर पर घेराबंदी करके नजरबंद कर दिया। इसके साथ ही कई अन्य पदाधिकारियों को भी घरों से नहीं निकलने दिया। इस पर कार्यकर्ताओं का आक्रोश बढ़ गया। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पीलीभीत रोड पर ही धरने में बैठ गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.