नकली चांदी के जेवर बेचने आए युवक को पुलिस ने दबोचा, दो किलो चांदी की बरामद
नकली चांदी के जेवर बेचने आए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से करीब दो किलो नकली चांदी बरामद हुई। युवक सम्भल जिले का रहने वाला है। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
शाहजहांपुर, जेएनएन। नकली चांदी के जेवर बेचने आए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से करीब दो किलो नकली चांदी बरामद हुई। युवक सम्भल जिले का रहने वाला है। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
संभल जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के बिलालपथ गांव निवासी इकराम गुरुवार दोपहर नगर में सराफा व्यापारी गोपाल मिश्रा की दुकान पर दो किलो चांदी लेकर पहुंचा। व्यापारी को जब शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। प्रभारी निरीक्षक अजब ने इकराम को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर उसने नकली चांदी होने की बात को भी कबूल कर लिया। बताया कि किसी के माध्यम से यह खरीदी थी। पुलिस ने उसके खिलाफ धोधाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।