Pilibhit Child Marriage : पीलीभीत में चाइल्ड लाइन ने किशोर के अरमानाें पर फेरा पानी, रुकवाया बाल विवाह, जानिए आगे क्या हुआ
Pilibhit Child Marriage पीलीभीत में एक किशोर के साथ किशोरी का बाल विवाह होने की तैयारी हो रही थी। इसकी भनक लगते ही चाइल्डलाइन की टीम वहां पहुंच गई। किशोरी का बाल विवाह रुकवा दिया गया। अब दोनों पक्षों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा।
बरेली, जेएनएन। Pilibhit Child Marriage : पीलीभीत में एक किशोर के साथ किशोरी का बाल विवाह होने की तैयारी हो रही थी। इसकी भनक लगते ही चाइल्डलाइन की टीम वहां पहुंच गई। किशोरी का बाल विवाह रुकवा दिया गया। अब दोनों पक्षों को बाल कल्याण समिति (न्याय पीठ) के समक्ष पेश किया जाएगा।
चाइल्डलाइन संस्था के जिला समन्वयक निर्वान सिंह के अनुसार शनिवार को किसी व्यक्ति द्वारा चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर सूचना दी गई कि थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम अशोर नगर कलोनी निवासी एक युवक उत्तराखंड के जनपद उधमसिंह नगर के शक्तिफार्म निवासी किशोरी को अपने साथ भगाकर ले आया है। वह एक दो दिन में उस लड़की के साथ बाल विवाह कर लेगा।
सूचना के आधार पर थाना पुलिस के साथ सुधीर कुमार, जिला परामर्शदाता चाइल्डलाइन के निर्देशन में टीम के साथ अशोक नगर कालोनी पहुंचे तो मामला सही पाया गया। टीम को देखते ही वहां खलबली मच गई। टीम ने पुलिस के सहयोग से किशोरी को रेस्क्यू किया गया। उसे बाल कल्याण समिति के सदस्य परवेज हनीफ के निर्देश पर वन स्टॉप सेंटर में अस्थाई आश्रय के लिए प्रवेशित करा दिया गया।
हालांकि मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत होता है। किशोरी ने अपनी आयु लगभग 17 वर्ष बताई। उसके स्वजन से संपर्क किया गया। दोनों पक्षों को अग्रिम कार्रवाई के लिए बाल कल्याण समिति (न्यायपीठ) के समक्ष पेश किया जाएगा दोनों पक्षों से भविष्य में बाल विवाह न करने के लिए शपथ-पत्र भी लिए जाएंगे। टीम में त्रिभुवन सिंह व सत्यपाल का सहयोग रहा।