विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली में ऑटो को बचाने के चक्कर में पेट्रोल टैंकर पलटा, रिसाव होने से मची अफरातफरी

Published: Wed, 09 Sep 2026 03:27 PM (IST)

बरेली के मथुरापुर में पेट्रोल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे पेट्रोल का रिसाव होने लगा और क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।

पलटा टैंकर

पलटा टैंकर

HighLights

  1. पेट्रोल से भरा टैंकर मथुरापुर में अनियंत्रित होकर पलटा।

  2. पेट्रोल रिसाव के कारण क्षेत्र में अफरातफरी, आग का खतरा।

  3. पुलिस ने ट्रैफिक रोका, फायर ब्रिगेड ने स्थिति संभाली।

जागरण संवाददाता, बरेली। सीबीगंज के मथुरापुर में पेट्रोल भरा हुआ एक टैंकर अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गया। पेट्रोल का रिसाव होते ही क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दोनों ओर का ट्रैफिक बंद कर दिया।

मौके पर फायरब्रिगेड की टीम को भी बुला लिया। इसके बाद क्रेन की मदद से उसे सीधा किया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच से स्पष्ट हुआ कि, ऑटो को बचाने के चक्कर में टैंकर अनियंत्रित हुआ था।

पुलिस के मुताबिक, आंवला डिपो से एक टैंकर पेट्रोल भरकर रामपुर की तरफ जा रहा था। मथुरापुर में आगे चल रहे एक टैंकर को बचाने के लिए चालक ने जब साइड ली तो उसका एक पहिया खाई में चला गया। भारी वजन के कारण टैंकर अनियंत्रित हो गया और देखते ही देखते खाई में पलट गया।

रामपुर रोड पर वाहनों की आवाजाही की गई बंद

हादसे के बाद टैंकर से पेट्रोल रिसता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पेट्रोल का रिसाव होने के कारण मौके पर आग लगने का खतरा बढ़ गया। सूचना मिलते ही सीबीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर घटनास्थल के आसपास लोगों को जाने से रोक दिया।

रामपुर रोड पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही भी बंद करा दी गई, ताकि किसी वाहन या अन्य वजह से निकली चिंगारी बड़ी दुर्घटना का कारण न बन सके। घटना की जानकारी तत्काल ही फायर ब्रिगेड टीम को दी है। इसके बाद क्रेन मंगाकर टैंकर को सीधा किया गया। पुलिस चालक, टैंकर आदि के बारे में पूरी जानकारी जुटा रही है

यह भी पढ़ें- सपा के विधायक राहुल लोधी ने रायबरेली की दिशा की बैठक को बताया औपचारिकता, अध्यक्षता कर रहे थे राहुल गांधी