Move to Jagran APP

अजब : यूपी के इस शहर में अब लोग करेंगे पुलिस सुरक्षा में मार्निग वॉक Bareilly News

शहर में मार्निग वॉक पुलिस की निगरानी में होगी। इससे महिलाओं और बुजुर्गो की सुरक्षा कड़ी रहे। सुबह के समय होने वाली घटनाओं पर अंकुश लग सके।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 11:35 AM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 11:35 AM (IST)
अजब : यूपी के इस शहर में  अब लोग करेंगे पुलिस सुरक्षा में मार्निग वॉक Bareilly News
अजब : यूपी के इस शहर में अब लोग करेंगे पुलिस सुरक्षा में मार्निग वॉक Bareilly News

जेएनएन, बरेली : शहर में मार्निग वॉक पुलिस की निगरानी में होगी। इससे महिलाओं और बुजुर्गो की सुरक्षा कड़ी रहे। सुबह के समय होने वाली घटनाओं पर अंकुश लग सके।

loksabha election banner

सादा कपड़ों में रखेगी निगाह 

मार्निग वॉक के समय भी पुलिस गश्त पर रहेगी। रात्रि ड्यूटी के बाद सुबह के समय पुलिस थानों और चौकियों में सुस्ती रहती है। इससे अपराधियों व शोहदों को खुराफात करने का समय मिल जाता है। यह सुबह के समय सक्रिय होते है और घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं, लेकिन अब पुलिस इस समय सादा कपड़ों में गश्त पर रहेगी।

बाइकर्स पर होगी पुलिस की विशेष नजर 

अधिकारी मार्निग वॉक के स्थानों को चिन्हित करेंगे। उक्त स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हो सके। पॉश कॉलोनियों में टहलने वालों का भी ख्याल रखा जाएगा। चिन्हित जगहों के आसपास सिपाही सादा कपड़ों में और कुछ वर्दी में होंगे। बाइकर्स पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। सड़क हादसों को भी रोका जा सके। हालांकि पुलिस इस दौरान शोहदों पर विशेष फोकस करेगी। जिससे छेड़खानी की घटनाओं को पूरी तरह से रोका जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.