जनता मजबूत सरकार चाहती है, मजबूर नहीं: सुरेश खन्ना
जनता मजबूत सरकार चाहती है मजबूर सरकार नहीं।
जेएनएन, बरेली: जनता मजबूत सरकार चाहती है, मजबूर सरकार नहीं। लोकसभा चुनाव में हम फिर जीतेंगे। पिछली बार भाजपा को बरेली लोकसभा में 50 प्रतिशत से अधिक वोट मिले थे। गठबंधन तो ठगबंधन है, ये तो तेल व पानी की मिलावट है। ये कहना है उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री व बरेली लोकसभा प्रभारी सुरेश खन्ना का।
पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करने आए लोकसभा प्रभारी पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि दलित वोट से कोई प्रभाव नहीं पडे़गा। क्योंकि बाकियों ने सिर्फ नारा लगाया है। एयर स्ट्राइक सेना का पराक्रम है इसे राजनीति का मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कश्मीर में धारा 370 हटनी चाहिए। लेकिन संवैधानिक व्यवस्था के तहत हमारे पास बहुमत नहीं हैं। राममंदिर मुद्दा कब नहीं रहा। राफेल कोई मुद्दा नहीं हैं, क्लीनचिट मिल चुकी है।
-----------
बैठक के दौरान दी अचार संहिता के हिसाब से कार्य करने की जानकारी
जागरण संवाददाता, बरेली : भाजपा कार्यालय में बरेली लोकसभा प्रभारी व नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पदाधिकारियों से आचार संहिता की जानकारी के हिसाब से कार्य करने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव के दो मुद्दे हैं। पहला विकास और दूसरा आतंकवाद। इस बार पश्चिम बंगाल में आने वाले चुनाव के परिणाम चौकाने वाले होंगे। सभी को अचार संहिता की जानकारी होना चाहिए। उन्होंने बुकलेट बनवाने की बात कही। अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों की सूची भी मांगी है। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, संजीव अग्रवाल, केसर सिंह, अंकित शुक्ला, पुष्पेंद्र शर्मा, अतुल कपूर, पुष्पेंद्र माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।