Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा- सरकार की सफलता से बौखलाया विपक्ष Bareilly News

विपक्ष की अल्पसंख्यकों को गुमराह कर प्रदेश को दंगों की आग में झोंकने की साजिश भाजपा सरकार में नाकाम रही।

By Edited By: Published: Tue, 07 Jan 2020 08:53 AM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2020 02:07 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा- सरकार की सफलता से बौखलाया विपक्ष Bareilly News
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा- सरकार की सफलता से बौखलाया विपक्ष Bareilly News

जेएनएन, बरेली : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की सफलता से विपक्ष बौखला गया है। जनता को भड़काने का काम कर रहा है। वह उत्तराखंड में कैंची धाम से वापस लौटने के बाद विधायक के आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि विपक्ष की अल्पसंख्यकों को गुमराह कर प्रदेश को दंगों की आग में झोंकने की साजिश भाजपा सरकार में नाकाम रही। एअर स्ट्राइक, धारा 370, 35ए, राम मंदिर जैसे मुद्दों पर जब कहीं विरोध नहीं हुआ तो विपक्ष ओछी राजनीति पर उतर आया। कांग्रेस, सपा और बसपा ने मिलकर नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जनता को गुमराह कर किया। आरोप लगाया कि अन्य प्रदेशों से किराये पर गुंडे बुलाकर सूबे को नुकसान पहुंचाने की साजिश की। पूरे देश में जगह-जगह दंगा भड़काने की साजिश रची। जांच में यदि किसी के खिलाफ सबूत मिला तो हम उनको नहीं बख्शेंगे। हर हाल में एक-एक अराजकता का हिसाब देना ही होगा। उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से किसी का अहित नहीं होगा।

बहेड़ी पहुंचने पर विधायक छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, दमखोदा ब्लॉक प्रमुख पति दुष्यंत कुमार गंगवार, बहेड़ी ब्लॉक प्रमुख पति चौधरी आराम सिंह, सुरेश गंगवार, सुनील रस्तोगी, राहुल गुप्ता, सेठ प्रमोद अग्रवाल, अनिल शर्मा, अतुल गर्ग, महेश शर्मा रवि अरोड़ा इत्यादि ने स्वागत किया।

शहर में भी हुआ स्वागत

बहेड़ी से शहर आने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा के आवास पर स्वागत हुआ। वे पूर्व महापौर सुभाष पटेल के आवास पर भी गए और उनसे मुलाकात की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.