Move to Jagran APP

एक साल के बच्चे ने निगला सात इंच लंबा सांप का बच्चा, मां ने इस तरह बचाई लाडले की जान

उत्तर प्रदेश में बरेली में खेल खेल में एक साल के बच्चे ने जहां सात इंच लंबे सांप के बच्चे काे निगलता देख मां अवाक रह गई।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sun, 06 Sep 2020 01:43 PM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2020 01:43 PM (IST)
एक साल के बच्चे ने निगला सात इंच लंबा सांप का बच्चा, मां ने इस तरह बचाई लाडले की जान
एक साल के बच्चे ने निगला सात इंच लंबा सांप का बच्चा, मां ने इस तरह बचाई लाडले की जान

बरेली, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में बरेली में खेल खेल में एक साल के बच्चे ने जहां सात इंच लंबे सांप के बच्चे काे निगलता देख मां अवाक रह गई। जिसके कुछ देर बाद चैतन्य अवस्था में आइ मां ने जहां सांप के बच्चे की पूंछ पकड़ कर उसे बाहर निकाल लिया। वहीं बच्चे का इलााज कराने के लिए उसे तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए। जहां बच्चे की हालत देखकर कुछ देर भर्ती रखने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया।

loksabha election banner

घटना शनिवार शाम फतेहगंज पश्चिमी के गांव भोलापुर की है। जहां रहने वाले धर्मपाल ने बताया कि उनका एक वर्षीय बेटा देवेन्द्र घर पर खेल रहा था। मां सहित परिवार के अन्य सदस्य घर के कामों में व्यस्त थे। धर्मपाल भी अपने काम पर जाने की तैयारी कर रहा था। तभी अचानक उसके पास एक सांप का बच्चा आ गया। जिससे अबोध खेलने लगा। देवेन्द्र ने उसे पकड़ कर मुंह में रख लिया और उसे निगलने लगा। बच्चें को अचानक मुंह चलाते देख उसकी मां सोमवती का ध्यान उस पर गया।

जिस पर सोमवती बच्चे के पास पहुंची। उसने देखा तो देवेंद्र सांप के बच्चे को निगल रहा था। यह देख सोमवती के होश उड गए। उसने तत्काल पूछ पकडकर सांप के बच्चे को बाहर निकाल लिया। इसके बाद परिवार के सदस्य उसे तुंरत लेकर हास्पिटल भागे। जहां चिकित्सकों ने तत्कालिक स्थिति देख उसे भर्ती कर लिया। डॉ हरीश चद्रा के अनुसार बच्चे की स्थिति देखकर उसे भर्ती कर लिया था। हालत खतरे से बाहर होने पर उसे अस्पताल से छुटटी दे दी है। हालत खतरे से बाहर होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

इस स्थिति में जा सकती थी बच्चे की जान

चिकित्सकों के अनुसार ऐसे मामले में बच्चे की जान जाने का भी खतरा रहता है। क्योंकि सांप के बच्चे के गले में फंसने बच्चे का भी दम घुट सकता है। जिससे जान जाने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। हालांकि बच्चे की मां ने सांप को बाहर निकाल लिया। जिससे बच्चे की जान बच गई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.