पीलीभीत में सांड़ से टकराई बाइक, महिला की मौत, पति गंभीर
पीलीभीत जिले में सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उसके पति को गंभीर चोट पहुंची है।
बरेली (जेएनएन)। मंडल के पीलीभीत जिले में सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उसके पति को गंभीर चोट पहुंची है। डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
हादसा गुरुवार रात हुआ। पूरनपुर गांव के कोतवाली क्षेत्र के गांव कसगंजा निवासी दंपती बाइक से पूरनपुर किसी काम से आए थे। रात में वापस गांव कसगंजा लौट रहे थे। रम्पुरा गांव के पास अचानक से एक सांड़ बाइक के सामने आ गया। सांड़ को बचाने की कोशिश के बाद भी बाइक सांड़ से टकरा गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक फिसलने के बाद दूर तक घिसटती चली गई। महिला को गंभीर चोट आई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को सरकारी अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित घोषित कर दिया। उसके पति को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान वेदमती (35), राम सिंह (38) के रूप में हुई है। यह कसगंजा गाव के रहने वाले हैं। पति की हालत खतरे से बाहर है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घूमते रहते हैं आवारा पशु
हादसे के बाद लोगों ने बताया कि सड़कों पर यूं ही आवारा पशु घूमते रहते हैं। यह हादसे का कारण बनाते हैं। इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। नतीजतन एक और हादसा हो गया, इसमें महिला को जान गंवानी पड़ा।