डीआइओएस के इस आदेश से एडेड स्कलों पर लटकी तलवार, दो दिन में देना होगा ये ब्यौरा
अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का एक डेटा बेस तैयार किया जाएगा। इसके लिए इन सभी स्कूलों से दो दिन में अपना सभी विवरण विभाग की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। साथ ही इसका प्रिंटआउट भी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करना होगा।
बरेली, जेएनएन। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का एक डेटा बेस तैयार किया जाएगा। इसके लिए इन सभी स्कूलों से दो दिन में अपना सभी विवरण विभाग की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। साथ ही इसका प्रिंटआउट भी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करना होगा। सोमवार को डीआइओएस डॉ. अमर कांत सिंह ने निर्देश जारी किए हैं।
बरेली में 78 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। बीते दिनों शासन ने इनमें तैनात शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों की जांच के आदेश जारी किए थे। जांच चल रही है। इसी बीच शासन ने इन स्कूलों का डेटा बेस तैयार कराना भी शुरू कर दिया है।
डीआइओएस डॉ. अमर कांत सिंह ने बताया कि एडेड स्कूलों को पोर्टल के माध्यम से अपने यहां शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र संख्या से लेकर संसाधनों का पूरा ब्योरा अपलोड करना है। इसके बाद दो प्रतियों में इसे कार्यालय में भी जमा करना होगा। इस कार्य मंव लापरवाही या फिर विवरण में गलती पाए जाने पर स्कूलों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।