Move to Jagran APP

Shahjhanpur News: अब गायों की होगी घर वापसी, राष्ट्रीय गोरक्षक संघ ने लोगों को जागरूक करने को शुरू किया अभियान

राष्ट्रीय गोरक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी पद्मनाभ महाराज ने कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यह पांचवीं कथा है। इसी तरह यह क्रम 108 कथाओं से होते हुए दिल्ली तक पहुंचेगा। इससे लोगों में जागरूकता आएगी l

By Vivek BajpaiEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 02:33 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 02:33 PM (IST)
Shahjhanpur News: अब गायों की होगी घर वापसी, राष्ट्रीय गोरक्षक संघ ने लोगों को जागरूक करने को शुरू किया अभियान
कार्यक्रम में पहुंच लोगों ने गोरक्षा का संकल्प लिया

शाहजहांपुर, जेएनएन। राष्ट्रीय गोरक्षक संघ ने गायों की घर वापसी के लिए अभियान शुरू किया है। जिसके तहत गांव-गांव लोगों को जागरूक करने के साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों में 108 श्रीमद्भागवत कथा, राम कथा और गोकथा का आयोजन होगा। मीरानपुर कटरा के कटैया गांव में हुए एक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने गोवंश के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया।

loksabha election banner

राष्ट्रीय गोरक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी पद्मनाभ महाराज ने कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यह पांचवीं कथा है। इसी तरह यह क्रम 108 कथाओं से होते हुए दिल्ली तक पहुंचेगा। इस दौरान ग्राम प्रधान बब्लेश बबलू, पूर्व प्रधान शशि कश्यप, नरेंद्र गुप्ता ने भी ग्रामीणों से आगे आकर गोवंश बचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

अभियान से जुड़े कवि प्रदीप बैरागी ने बताया कि गायों की घर वापसी के तहत किसानों व ग्रामीणों को गोपालन के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि किस तरह हमारे पूर्वजों के समय में हर घर में एक पशु जरूर होता था। गाय के पालन का सिर्फ आध्यात्मिक ही नहीं आर्थिक महत्व भी है। यह न सिर्फ खेती बल्कि हमारी उन्नति में भी सहायक होंगे। उन्होंने बताया कि लोगों का रूझान बढ़ रहा है। इसी तरह ग्रामीण जागरूक हुए तो गोवंश बेसहारा नहीं रहेंगे।

गोतस्करी के आरोपितों के स्वजन का थाने में हंगामा: पुलिस ने 20 किलो मांस के साथ गोतस्करी के आरोप में दो लोगों को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। शनिवार सुबह आरोपितों को कोर्ट ले जाते समय उनके स्वजन ने पुलिस की गाड़ी रोक ली। फर्जी कार्रवाई का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। महिलाओं व पुलिस के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस की सख्ती के बाद आरोपित के स्वजन शांत हुए। निगोही थाना क्षेत्र के तालगांव निवासी सलमान व निगोही कस्बा निवासी अकील को पुलिस ने शुक्रवार देर रात क्षेत्र के पिपरिया गांव के पास से 20 किलो मांस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सलमान पर निगोही के अलावा पीलीभीत जिले के बीसलपुर थाना क्षेत्र में भी गोवध के मुकदमा दर्ज है। इसके खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई हो चुकी है। इसी तरह अकील भी कई बार पशु क्रूरता अधिनियम व गोवध के आरोप में जेल जा चुका है। शनिवार सुबह जब इन तस्करों को पुलिस कोर्ट में पेश करने के लिए जा रही थी तो इनके स्वजन भी थाने पहुंच गए। पुलिस की कार्रवाई को गलत बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। महिला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.