Move to Jagran APP

अब गरीब और बेसहारा लोग भी मथुरा, वृंदावन में कर सकेंगे बांके बिहारी के दर्शन, जानिए कैसे

ईश्वर और भक्त के बीच की कड़ी को मजबूत बनाने के लिए पंजाबी महासभा अनूठी पहल शुरू करने जा रही है। महासभा हर महीने गरीब व बेसहारा लोगों को बांके बिहारी के दर्शन कराएगी।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 02:50 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 02:50 PM (IST)
अब गरीब और बेसहारा लोग भी मथुरा, वृंदावन में कर सकेंगे बांके बिहारी के दर्शन, जानिए कैसे
अब गरीब और बेसहारा लोग भी मथुरा, वृंदावन में कर सकेंगे बांके बिहारी के दर्शन, जानिए कैसे

बरेली, जेएनएन। ईश्वर और भक्त के बीच की कड़ी को मजबूत बनाने के लिए पंजाबी महासभा अनूठी पहल शुरू करने जा रही है। महासभा हर महीने गरीब व बेसहारा लोगों को बांके बिहारी के दर्शन कराएगी। शहर से करीब 50 लोगों को हर महीने वृंदावन की दर्शन यात्रा कराई जाएगी। भविष्य में गोवर्धन, बरसाना के साथ ही चार धाम की यात्रा करवाने की योजना महासभा के पदाधिकारियों ने बनाई है।

loksabha election banner

हर महीने जाएगी एक बस

शहर में ऐसे लोग जो गरीबी या फिर कोई सहारा नहीं होने के कारण वृंदावन की यात्रा से अब तक वंचित हैं। प्रभु के प्रति अगाध श्रद्धा रखते हैं, ऐसे लोगों को वृंदावन यात्रा के लिए चुना जाएगा। हर महीने एक बस वृंदावन जाएगी। इसमें 50 यात्रियों के साथ ही एक पुजारी और पंजाबी महासभा के लोग होंगे। महीने के किसी एक गुरुवार को सुबह यात्रा शुरू होगी और रात को यात्री वापस लौट आएंगे।

एक यात्रा में खर्च होंगे करीब 25 हजार रुपये

वृंदावन की एक दिन की यात्रा में करीब 25 हजार रुपये खर्च होंगे। इसमें बस का किराया, सभी यात्रियों के खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था शामिल होगी। महासभा यात्रियों से मात्र सौ रुपये ही लेगी। पदाधिकारियों के मुताबिक यात्रा निश्शुल्क भी की जा सकती थी, लेकिन उससे भीड़ बढ़ने की आशंका थी। ऐसे सिर्फ वही लोग आएंगे जो वास्तव में बांके बिहारी के दर्शन करना चाहते होंगे।

भविष्य में चार धाम यात्रा की योजना

पंजाबी महासभा अगले महीने से वृंदावन की यात्रा शुरू करेगी। फिलहाल एक दिन की यात्रा में बांके बिहारी के ही दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद रात के विश्राम के साथ गोवर्धन महाराज और बरसाना की भी यात्रा कराई जाएगी। उसके बाद महासभा के पदाधिकारियों की मंशा गरीब व बेसहारा लोगों को चार धाम की यात्रा कराने की है।

गरीबों को दे रहे ये सुविधाएं

पंजाबी महासभा गरीबों की सेवा के लिए कई काम कर रही है। इसमें अन्नपूर्णा योजना में लोगों को पांच सौ रुपये का राशन दिया जाता है। विधवा पेंशन योजना में पांच सौ रुपये प्रति महिला दिया जा रहा है। लंगर की गाड़ी लगातार चल रही है, जिसने साढ़े तीन सौ लंगर कर गरीबों को मुफ्त भोजन दिया है। कोरोना काल में 12 लाख रुपये से राशन, मास्क, फेस शील्ड बांटी है। स्वर्गधाम वाहन और मोर्चरी बॉक्स की सेवा भी कर रहे हैं।

महासभा पिछले कई साल से गरीबों की सेवा कर रही है। गरीब व बेसहारा लोगों को मुफ्त भोजन, विधवाओं को पेंशन, राशन दे रही है। अब लोगों को वृंदावन की यात्रा करवाकर बांके बिहारी के दर्शन कराए जाएंगे। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। आगे पवित्र धामों की यात्राएं भी कराने की योजना है। संजय आनंद, अध्यक्ष, पंजाबी महासभा 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.