Move to Jagran APP

Bareilly Flights : अब बरेली से मुंबई और बेंगलुरु के लिए रोज मिलेगी फ्लाइट, जल्द जारी हाेगा शेड्यूल

Bareilly To Mumbai And Bengaluru Flight शहरवासियों के लिए खुशखबरी। दिवाली से पहले मुंबई और बंगलूरू के लिए रोजाना फ्लाइट मिल सकेगी। फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के ट्रायल पर बताई जा रही है। उसके बाद अलग शेड्यूल जारी होगा।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 08:00 AM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 08:00 AM (IST)
Bareilly Flights : अब बरेली से मुंबई और बेंगलुरु के लिए रोज मिलेगी फ्लाइट, जल्द जारी हाेगा शेड्यूल
Bareilly Flights : अब बरेली से मुंबई और बेंगलुरु के लिए रोज मिलेगी फ्लाइट

बरेली, जेएनएन। Bareilly To Mumbai And Bengaluru Flight : शहरवासियों के लिए खुशखबरी। दिवाली से पहले मुंबई और बंगलूरू के लिए रोजाना फ्लाइट मिल सकेगी। फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के ट्रायल पर बताई जा रही है। उसके बाद अलग शेड्यूल जारी होगा।

loksabha election banner

शहर से इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली की रोजाना की उड़ान चल रही हैं। मुंबई के लिए हफ्ते में चार दिन और बंगलूरू के लिए हफ्ते में तीन दिन ही फ्लाइट थी। यहां से मुंबई और बंगलूरू जाने वालों की अच्छी संख्या है। इस कारण अच्छा एयर ट्रैफिक मिलने की उम्मीद अधिकारियों को है। इसी के चलते अब एक नवंबर से दिल्ली की तरह ही मुंबई और बंगलूरू के लिए सातों दिन फ्लाइट शुरू करने की तैयारी है। फिलहाल इसका शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों के अनुसार एक महीने के लिए रोजाना की फ्लाइट को ट्रायल के तौर पर देखा जाएगा, अगर अच्छा ट्रैफिक मिला तो यह लगातार भी चल सकती है।

लखनऊ की उड़ान भी शुरू करने की तैयारी 

प्रशासन ने लखनऊ की उड़ान दिवाली तक शुरू करने की तैयारी है। उड्डयन मंत्रालय से टर्बो मेगा एयरवेज को बरेली से लखनऊ की उड़ान के लिए मुहर लग चुकी है। बरेली और लखनऊ के बीच की उड़ान टर्बो मेगा एयरवेज से होगी। यह तय होने के बाद अब हवाई सफर का समय तय होना बाकी है।

दिल्ली की तरह एक नवंबर से मुंबई और बंगलूरू की फ्लाइट भी हफ्ते में रोजाना चलेगी। इसके लिए तैयारी की जा रही है। फिलहाल यह ट्रायल के तौर पर चलेगी। राजीव कुलश्रेष्ठ, संयुक्त महाप्रबंधक, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.