Move to Jagran APP

हटेंगे कब्जे, बनेगा पिकनिक स्पॉट

जागरण संवाददाता, बरेली : जरी, सुरमे के बाद अब शहर को सुंदर पार्को, पिकनिक स्पॉट के लिए

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Mar 2018 02:30 AM (IST)Updated: Sun, 04 Mar 2018 02:30 AM (IST)
हटेंगे कब्जे, बनेगा पिकनिक स्पॉट
हटेंगे कब्जे, बनेगा पिकनिक स्पॉट

जागरण संवाददाता, बरेली : जरी, सुरमे के बाद अब शहर को सुंदर पार्को, पिकनिक स्पॉट के लिए भी जाना जाएगा। नगर निगम की सैकड़ों बीघा भूमि से भूमाफिया को खदेड़कर वहां पिकनिक स्पॉट तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही वहां पशुओं के लिए चारा भी उगाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद नगर निगम ने चारागाह की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की योजना बनाई है। चार स्थानों को चिह्नित किया है। अवैध कब्जे हटाने के लिए निगम विशेष स्क्वायड लगाएगा।

loksabha election banner

महापौर पद की शपथ लेने के बाद कुछ समय पहले डा. उमेश गौतम ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। तब उन्होंने सभी नगर निकायों में सरकारी भूमि पर कब्जा हटाने के सख्त निर्देश दिए थे। इसके लिए विशेष दस्ता प्रदेश स्तर से देने का आश्वासन भी दिया था। नगर निगम से भी चारागाहों की रिपोर्ट मागी थी। कान्हा उपवन गोशाला निर्माण के साथ ही पशुओं के लिए चारा उगाने की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए थे। इधर, नगर निगम सीबीगंज के गांव खड़ौआ में कान्हा उपवन गोशाला का निर्माण करा रहा है। इसके साथ ही पशुओं के लिए चारे की इंतजाम भी निगम ने शुरू किया है।

पिकनिक स्पॉट बनेंगे, विकसित होंगे पार्क

नगर निगम की सीबीगंज समेत शहर के अन्य स्थानों पर सैकड़ों बीघा भूमि पड़ी है। वर्षो से खाली होने के कारण वहां लोगों ने कब्जे जमा लिए हैं। इतना ही नहीं सरकारी भूमि पर लोग वर्षो से फसल उगा रहे हैं। वहां कब्जे हटाकर पार्क विकसित किया जाएगा। सीबीगंज में नगर निगम की खाली पड़ी करीब पाच एकड़ जमीन पर बीडीए पिकनिक स्पॉट बनाएगा। पार्क और पिकनिक स्पॉट बनाने के लिए बीडीए भी निगम का सहयोग करेगा।

यहां है चारागाह की जमीन

गाव - क्षेत्रफल (वर्ग मीटर)

सनईया रानी मेवा कुंवर - 44220

सरनिया - 10680

हैदराबाद उर्फ खड़ौआ - 39580

गरगईया उर्फ गोकिलपुर - 17580

टियूलिया - 2400

नवादा जोगियान - 22570

परसाखेड़ा - 49060

मथुरापुर - 10680

वर्जन

चारागाहों की जमीनों पर वर्षो से कब्जे हैं। उन्हें अभियान चलाकर खाली कराया जाएगा। इसके लिए योजना बना ली है। आठ चारागाह चिह्लित किए हैं। जल्द अभियान चलाया जाएगा।

-आरके श्रीवास्तव, नगर आयुक्त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.