शाहजहांपुर में सिलेंडर फटने से तीन बच्चों समेत नौ झुलसे Shahjahanpur News
सत्यपाल के घर मे उनकी पत्नी कुसुमा देवी खाना बना रही थी। अचानक सिलेंडर लीकेज हो गया और आग लग गयी।
शाहजहांपुर, जेएनएन : जलालाबाद में सिलेंडर फटने से तीन बच्चो समेत 9 लोग झुलस गए है। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमे तीन की हालत गम्भीर बनी हुई है।
घटना जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर की हैं। सत्यपाल के घर मे उनकी पत्नी कुसुमा देवी खाना बना रही थी। अचानक सिलेंडर लीकेज हो गया और आग लग गयी। सत्यपाल व परिजन बचाव के प्रयास में लग गए। इसी बीच सिलेंडर फट गया। तीन बच्चों समेत घर के नौ सदस्य झुलस गए। सभी को आनन फानन में सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
झुलसे तीन बच्चो की हालत गंभीर है।
घटना के बाद जले कपड़े दिखाती रामवती। जागरण
- घायलों की सूची
- सत्यपाल (40) पुत्र रामकिशोर
- कुसुमा देवी (36) पत्नी सत्यपाल
- आरती (17) पुत्री सत्यपाल
- ज्योति (10) पुत्री सत्यपाल
- संजीव (12) पुत्र सत्यपाल
- रामतीरथ (07) पुत्र सत्यपाल
- पंचू (11) पुत्र राधेश्याम
- बृजपाल पुत्र संतराम 11
- रंजीत (25) पुत्र महाराम
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप