Move to Jagran APP

विशेष लोक अदालत में नौ दंपतियों का हुआ पुनर्मिलन, फिर से करेंगे जिंदगी की नई शुरूआत

महिला दिवस के मौके पर महिला सप्ताह मनाया जा रहा है। इस मौके पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में विशेष लोक अदालत का रविवार को आयोजन किया गया। प्रधान न्यायाधीश हरीश त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में कुल 59 केसों का निस्तारण हुआ।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 05:20 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 05:20 PM (IST)
विशेष लोक अदालत में नौ दंपतियों का हुआ पुनर्मिलन, फिर से करेंगे जिंदगी की नई शुरूआत
महिला दिवस के मौके पर महिला सप्ताह मनाया जा रहा है।

 बरेली, जेएनएन। महिला दिवस के मौके पर महिला सप्ताह मनाया जा रहा है। इस मौके पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में विशेष लोक अदालत का रविवार को आयोजन किया गया। प्रधान न्यायाधीश हरीश त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में कुल 59 केसों का निस्तारण हुआ। महिला वादकारों को भरण-पोषण के लिए 8.30 लाख रुपए दिलाए गए। प्रधान न्यायाधीश हरीश त्रिपाठी ने सुलह समझौते से 21 मुकदमे तय किए। जबकि दो जोड़ों का फिर से मिलन कराया। अपर परिवार न्यायाधीश रेशमा चौधरी की अदालत से 13 मामलों का निपटारा हुआ। दो जोड़े सुलह कराकर विदा किए गए। अपर न्यायाधीश शैलोज चंद्रा ने 20 वादों का निस्तारण किया जबकि तीन दंपति साथ-साथ विदा हुए। अपर न्यायाधीश सपना शुक्ला की अदालत में पांच मुकदमे निपटे। जिसमें से दो जोड़ों का फिर से मिलन हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विष्णुदेव सिंह ने सभी न्यायिक अधिकारी, कर्मचारीगण व फैमिली कोर्ट के काउंसलर नाहर खान, रुचि सक्सेना व विमला गुप्ता का आभार व्यक्त किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.