Move to Jagran APP

Uttar Pradesh : कागजों में पास नया... लेकिन करा रहे पुराने की मरम्मत... जानिए कैसे हो रहा खेल Bareilly News

नगर निगम से 36 लाख रुपये में नया नाला निर्माण स्वीकृत हुआ लेकिन इंजीनियरों की शह पर पुराने नाले की ही मरम्मत दिखाकर रकम हड़पने की तैयारी हो गई।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 09:20 AM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 01:55 PM (IST)
Uttar Pradesh : कागजों में पास नया... लेकिन करा रहे पुराने की मरम्मत... जानिए कैसे हो रहा खेल Bareilly News
Uttar Pradesh : कागजों में पास नया... लेकिन करा रहे पुराने की मरम्मत... जानिए कैसे हो रहा खेल Bareilly News

जेएनएन, बरेली : कागजों पर विकास कार्य दिखाने की एक बड़ा खेल नगर निगम में उजागर हुआ। नगर निगम से 36 लाख रुपये में नया नाला निर्माण स्वीकृत हुआ, लेकिन इंजीनियरों की शह पर पुराने नाले की ही मरम्मत दिखाकर रकम हड़पने की तैयारी हो गई। शनिवार को सीबीगंज में नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया तो मामला सामने आ गया। ठेकेदार पुराने नाले की मरम्मत कराते मिला। अब इंजीनियरों और ठेकेदार पर कार्रवाई होनी तय है।

loksabha election banner

निरीक्षण के दौरान पकड़ में आया मामला 

नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन अधीनस्थ अधिकारियों के साथ खलीलपुर के निरीक्षण को पहुंचे। खलीलपुर रोड से हाईवे की ओर नाले की मरम्मत का काम चलता मिला। मौके पर काम देखा। इसका एस्टीमेट, कार्य का विवरण आदि की जानकारी की तो हकीकत सामने आई। पता चला बीते दिनों इसी जगह नया नाला नाला बनाने के लिए एस्टीमेट मंजूर हुआ था। करीब 36 लाख रुपये निगम ने पास किए हैं। जबकि, मौके पर पुराने नाले की ही मरम्मत की जा रही थी।

भड़के नगर आयुक्त, प्रभारी से की पूछताछ 

इस पर नगर आयुक्त भड़क गए। प्रभारी मुख्य अभियंता से पूछताछ की। अन्य सभी इंजीनियरों का जवाब तलब कर लिया। मरम्मत कार्य रोकने के निर्देश दिए। व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरीश गुप्ता ने छोटी बाजार में निगम की खाली पड़ी दुकानों को आवंटित करने, क्षेत्र में सुलभ शौचालय बनवाने की मांग की। नगर आयुक्त ने प्राथमिक विद्यालय के पास जल्द शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया।

समय पर नहीं मिले नगर आयुक्त, जताई नाराजगी

भाजपा मंडल अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश लोधी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के कहने पर नगर आयुक्त सीबीगंज आए। उन्होंने भाजपा पार्षदों व नेताओं से 11 बजे मिलने का समय दिया था। भाजपाइयों से मिले बिना आधे घंटे में ही लौट गए। इस पर मंडल अध्यक्ष से लेक अमन गुप्ता, विनीत गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, रचित आदि भड़क गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.