Neha Murder Case Update : पत्नी की हत्या से खुला राज, शादी करने के लिए पति बना था आसिफ से राजकुमार
शादी करने के लिए आसिफ से राजकुमार बने युवक का सच उस समय सामने आ गया। जब युवक की पत्नी की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार देर रात घटी इस घटना के बाद पुलिस ने युवती के पति सहित दो रिश्तेदारों से पूछताछ शुरू कर दी है
बदायूं, जेएनएन। शादी करने के लिए आसिफ से राजकुमार बने युवक का सच उस समय सामने आ गया। जब युवक की पत्नी की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार देर रात घटी इस घटना के बाद जहां पुलिस ने युवती के पति सहित दो रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जिसके बाद घटना से जुडे़ कई और राज सामने आने की उम्मीद है।
दरअसल बदायूं मेें रहने वाली नेहा अपने पति आसिफ के साथ शुक्रवार देर रात बाइक से शेखूपुर लौट रही थी। जैसे ही आसिफ और नेहा मीरा सराय गांव के पास पहुंचे तभी अचानक आए बाइक सवारों ने नेहा पर तमंचे से फायर कर दिया और फरार हो गए। इधर गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल पहुंचे। ग्रामीणों ने देखा कि नेहा के सिर में गोली लगी थी और आसिफ उसे उठा रहा था। आसिफ ने ग्रामीणों को बताया कि बाइक पर सवार कुछ लोग पीछे से आए और गोली मारकर फरार हो गए।
इधर आसिफ खून से लथपथ हालत में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की जानकारी पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। जानकारी लेने के बाद थाना प्रभारी सुधाकर पांडेय घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की। जिस पर ग्रामीणों ने बताया नेहा गोली लगने के बाद घायल देखने की बात तो स्वीकारी लेकिन वह ये नहीं बता सके कि उसे गोली किसने मारी? जिसके बाद पुलिस पति आसिफ को थाने ले आई।
डेढ साल पहले हुआ था निकाह
पति आसिफ ने पुलिस को बताया कि उसने डेढ साल पहले निकाह किया था। जिसके बाद उसने युवती के तहेरे भाईयों पर शक जताया। पुलिस ने तत्काल उन्हें भी हिरासत में ले लिया। जिसके बाद पुलिस के सामने डेढ़ साल पहले निकाह वाली कहानी भी सामने आ गई। पुलिस को जानकारी मिली कि नेहा मुहल्ला लोटनपुर में अपने ताऊ के यहां रहती थी। आसिफ अक्सर लोटनपुर आता था।
आसिफ नेहा से राजकुमार के नाम से मिलता था। डेढ़ साल पहले जब नेहा उत्तराखंड के रुद्रपुर में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां गई थी, वहीं से अचानक लापता हो गई थी। जिसके बाद पता चला कि वह आसिफ के साथ चली गई थी। जहां उसने आसिफ से निकाह कर लिया था। वापस शेखूपुर लौट आई थी। शादी के बाद उसे राजकुमार बने आसिफ की हकीकत का पता चला था। इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि जांच की जा रही है मामले में जल्द ही खुलासा किया जाएगा।