बरेली में एनसीसी कैडेट्स भी बने जागरण के अभियान का हिस्सा
दैनिक जागरण की ओर से चलाए जा रहे सतर्कता में सुरक्षा अभियान में एनसीसी कैडेट्स भी शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को बरेली कॉलेज में कैडेट्स ने छात्रों को मास्क पहनने के प्रति जागरूक किया। यह भी संकल्प लिया कि वह अपने घर और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
बरेली, जेएनएन : दैनिक जागरण की ओर से चलाए जा रहे 'सतर्कता में सुरक्षा' अभियान में एनसीसी कैडेट्स भी शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को बरेली कॉलेज में कैडेट्स ने छात्रों को मास्क पहनने के प्रति जागरूक किया। यह भी संकल्प लिया कि वह अपने घर और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
बरेली कॉलेज में 8वीं गर्ल्स यूपी बटालियन की अंडर ऑफिसर मनप्रीत कौर ने जागरण के अभियान को सराहा। कहा कि मास्क लगाना और दूरी बनाए रखना बहुत जरूरी है। यही कोरोना से बचाव का सबसे सुरक्षित तरीका है। कैडेट दिव्या मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो गज दूरी, मास्क है जरूरी की बात कही है। सभी को उसका पालन करना चाहिए। कैडेट रूप विजय सोनी बताती हैं कि लोग मास्क लगाएं, इसके लिए इसके लिए उन्हें जागरूक करते हैं। कैडेट नैना, पिकी, मधु मिश्रा, सिमरन और कंचन भी कोविड-19 के प्रति जागरूक दिखीं। सभी ने एक सुर में कहा कि हम कैडेट के साथ-साथ भारत के नागरिक भी हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि लोगों को मास्क और स्वच्छता के प्रति जागरू करें। यह काम हम लगातार कर रहे हैं। 21वीं बटालियन की कैडेट मनप्रीत ने कहा कि सभी कैडेट क्लास में भी कोविड-19 का पालन करते हैं।
--------------
जागरण के जागरूकता के अभियान से जुड़ी किला थाने की पुलिस जासं, बरेली : कोविड संक्रमण अभी थमा नहीं। इसलिए सतर्कता जरूरी है। किला पुलिस ने दैनिक जागरण के अभियान 'सतर्कता में सुरक्षा' से जुड़ते हुए थाने में आने वालों को मास्क पहनाकर जागरूक किया। उन्हें सीख भी दी कि दो गज दूरी अभी जरूरी है। थाने में फरियादियों को सतर्कता का पाठ पढ़ाने के बाद किला पुलिस ने ओवरब्रिज के नीचे क्रासिग पर आ गई। यहां सड़क पर पैदल और दो पहिया वाहनों से बिना मास्क लगाए चलने वालों को मास्क देकर खुद को सुरक्षित रखने की नसीहत दी गई। किला थाने के इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने कहा कि वह लगातार इस अभियान को जारी रखेंगे।