Move to Jagran APP

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सदस्य का हुआ स्वागत

एबीवीपी के आगरा अधिवेशन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गए बरेली कॉलेज के डॉ. भूपेंद्र सिंह और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राहुल चौहान का शुक्रवार को स्वागत किया गया।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 09:57 AM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 06:01 PM (IST)
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सदस्य का हुआ स्वागत
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सदस्य का हुआ स्वागत

जेएनएन, बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के आगरा अधिवेशन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गए बरेली कॉलेज के डॉ. भूपेंद्र सिंह और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राहुल चौहान का शुक्रवार को बरेली आगमन पर जोरदार तरीके से कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जंक्शन से मॉडल टाउन चौराहे तक जुलूस निकालकर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कचहरी, चौकी चौराहा, अयुब खां चौराहा, कालीबाड़ी, बरेली कॉलेज, मॉडल टाउन से होते हुए विश्वविद्यालय कैंपस तक रैली पहुंची। इस दौरान जगह-जगह पर वकीलों, बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर दोनों का स्वागत किया। इसमें भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा, जवाहर लाल, सुमित सैनी, प्रतेश पांडेय, राकेश राजपूत, अधीर सक्सेना आदि ने स्वागत किया। विश्वविद्यालय कैंपस में शिक्षक डॉ. एमएल गंगवार, विमल यादव, प्रवीण तिवारी आदि ने स्वागत किया। इस दौरान महानगर मंत्री गौरव यादव, मनोज यादव, कमल गुप्ता, अनिकेत शर्मा, निहार त्यागी, उच्जवल ढाका, इरफान खान आदि मौजूद रहे। 

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.