Nagar Nigam : बरेली में रैकिंग सुधारेंगी प्राइवेट एजेंसी, सौपा जाएगी ये जिम्मेदारी
नगर निगम अब रैकिंग सुधारने के लिए वार्डों की सफाई का जिम्मा निजी एजेंसी के हाथों में देने जा रहा है। पहले चरण में दस वार्डों की सफाई का ठेका प्राइवेट एजेंसी को दिया जाएगा।
बरेली, जेएनएन। Ranking in Bareilly : नगर निगम अब रैकिंग सुधारने के लिए वार्डों की सफाई का जिम्मा निजी एजेंसी के हाथों में देने जा रहा है। पहले चरण में दस वार्डों की सफाई का ठेका प्राइवेट एजेंसी को दिया जाएगा। बाकी वार्डों की सफाई पहले की तरह ही नगर निगम के सफाई कर्मचारी करेंगे। यह व्यवस्था अक्टूबर से शुरु हो जाएगी।
अभी नगर निगम शहर के मुख्य मार्गों की सफाई का ठेका कुछ निजी ठेकेदारों को दिए हुए है। अब यही प्रणाली वह दस वार्डों में भी आजमाने जा रहा है। हालांकि नगर निगम के अधिकारियों के इस निर्णय से सफाई कर्मचारी और कुछ पार्षद खुश नहीं है और उन्होंने प्राइवेट हाथों में सफाई व्यवस्था देने से और ज्यादा व्यवस्था खराब होने की आशंका जताई है।
जिन वार्डों को शामिल किया गया है। उसमें नेकपुर कटरा चांद खां शांति विहार सुभाष नगर मौला नगर मढ़ीनाथ आइवीआरआइ गांधी उद्यान रामपुर गार्डेन और गांधी पुरम शामिल है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 10 वार्डों की सफाई व्यवस्था ठेके पर दी जा रही है। शहर की गंदगी साफ नहीं हो पा रही है। इस वजह से 10 वार्डों की सफाई ठेके पर दी जा रही है।