Move to Jagran APP

Nagar Nigam : बरेली में अवैध यूनीपोल के खिलाफ पार्षद एकजुट, होगा घमासान

शहर में लगाए जा रहे अवैध यूनीपोल के खिलाफ पार्षद एकजुट हो गए हैं। ऐसे में निगम में बड़ा घमासान होने की आशंका जताई जा रही है। सोमवार को पार्षद नगर निगम अधिनियम की कॉपी लेकर नगर आयुक्त से मिले। अधिनियम की धज्जियां उड़ाए जाने का आरोप लगाया।

By Ravi MishraEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 05:44 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 05:44 PM (IST)
Nagar Nigam : बरेली में अवैध यूनीपोल के खिलाफ पार्षद एकजुट, होगा घमासान
Nagar Nigam : बरेली में अवैध यूनीपोल के खिलाफ पार्षद एकजुट, होगा घमासान

बरेली, जेएनएन। शहर में लगाए जा रहे अवैध यूनीपोल के खिलाफ पार्षद एकजुट हो गए हैं। ऐसे में निगम में बड़ा घमासान होने की आशंका जताई जा रही है। सोमवार को पार्षद नगर निगम अधिनियम की कॉपी लेकर नगर आयुक्त से मिले। अधिनियम की धज्जियां उड़ाए जाने का आरोप लगाया। महापौर भी इस मामले में पार्षदों के साथ दिखाई दे रहे हैं।

loksabha election banner

यूं तो नगर निगम में यूनीपोल समेत अन्य विज्ञापन साइटों को देने का मामला हर साल ही चर्चा में रहता है। इस बार शहर में अवैध यूनीपोल के खिलाफ पार्षदों का बड़ा गुट खड़ा हो गया है। शहर में 300 से ज्यादा अवैध यूनीपोल लगे है। बहुत से यूनीपोल लगाए जा रहे हैं। इसके विरुद्ध पार्षदों का विरोध ने निगम में घमासान की स्थिति पैदा कर दी है। सोमवार को पार्षद सतीश कुमार मम्मा, अनुपम चमन, संजय राय आदि नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे।

अपने साथ नगर निगम अधिनियम लेकर पहुंचे। नगर आयुक्त को इसकी प्रति देकर बताया कि शहर में अवैध तरीके से यूनीपोल लगाए जा रहे हैं। दूसरी तरफ छंगामल मौर्य, सलीम पटवारी, रईस मियां अब्बासी, मुकेश सिंघल ने बैठक कर अवैध यूनीपोल को लेकर मोर्चाबंदी शुरू कर दी है। यूनीपोल को लेकर नगर निगम अधिकारियों और जनता के चुने हुए नुमाइंदों के बीच टकराव का माहौल बनता नजर आ रहा है। महापौर डॉ. उमेश गौतम ने बताया कि जो एजेंसियां यूनीपोल लगा रही हैं उनका सर्वे करने। विज्ञापन वाला टेंडर निरस्त करके दोबारा काम किए जाने के लिए अधिकारियों से कहा है।

नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि विज्ञापन प्रभारी ज्ञान चंद्र के नेतृत्व में टीम बनाई है। टीम पार्षदों को साथ लेकर शहर में सर्वे कर अवैध यूनीपोल का पता लगाएगी। इसके बाद अवैध विज्ञापन साइटों को हटवा दिया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.