Move to Jagran APP

बरेली : दस शादियां करने वाले अधेड़ की हत्या, जांच में जुटी पुलिस नहीं समझ पा रही पत्नियों की भाषा

Bareilly Crime News घर से लापता हुए एक अधेड़ का शव उसके ही खेत में मिला। गले में मफलर का फंदा कसा था। पुलिस गला घोटकर हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में मृतक जागनलाल की वैवाहिक जीवन का दिलचस्प तानाबाना सामने आया है।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 06:32 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 01:36 PM (IST)
बरेली : दस शादियां करने वाले अधेड़ की हत्या, जांच में जुटी पुलिस नहीं समझ पा रही पत्नियों की भाषा
अवैध संबंध व संपत्ति विवाद इन दो बिंदुओं पर पुलिस जांच में जुट गई है।

बरेली, जेएनएन। Bareilly Crime News : बरेली में घर से लापता हुए एक अधेड़ का शव उसके ही खेत में मिला। गले में मफलर का फंदा कसा था। पुलिस गला घोटकर हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में मृतक जागनलाल की वैवाहिक जीवन का दिलचस्प तानाबाना सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, अधेड़ अब तक दस शादियां कर चुका था जिसमें से उसकी पांच पत्नियों की मौत हो चुकी है। तीन बीबी घर छोड़कर जा चुकी हैं। वर्तमान में वह दो बीबियों के साथ रहता था। दोनो बीबियां मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। अवैध संबंध व संपत्ति विवाद इन दो बिंदुओं पर पुलिस जांच में जुट गई है।

loksabha election banner

गांव मांडा निवासी जागनलाल मंगलवार को घर से खाना खाने के बाद घूमने निकले। देर रात तक वह घर नहीं लौटे। गांव के बलवीर सिंह ने इसकी जानकारी उनके भतीजे दर्शन सिंह यादव को दी। स्वजन ने खोजबीन की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। बुधवार अपराह्न ढाई बजे उनका शव पापुलर के खेत में पड़ा मिला। उनके गले में मफलर का फंदा कसा था, वह पेड़ से बंधा था। जांच में जुटी पुलिस प्रथम दृष्ट्या अधेड़ की हत्या मान रही है।

स्वजनों ने बताया कि उनकी गांव में किसी से रंजिश नहीं थी। सवाल उठता है कि यदि रंजिश नहीं थी तो फिर किसने उनकी हत्या की। पुलिस ने भतीजे दर्शन सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज त्यागी ने बताया कि अवैध संबंध व संपत्ति विवाद दो बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वर्ष 1999 में संपत्ति को लेकर दोनों भाईयों में हुआ था विवाद

पुलिस के मुताबिक, मृतक अधेड़ दो भाई थे। मृतक छोटा था। वर्ष 1999 में पिता ने सारी संपत्ति बड़े बेटे के नाम कर दी थी। इसमें दोनों भाईयों में जमकर विवाद हुआ था। बाद में पिता ने करीब 14 बीघे जमीन छोटे बेटे के नाम कर दी। अधेड़ की सेवा करीब 24 वर्षीय लड़का कर रहा था। अधेड़ यह जमीन उसी के नाम करना चाह रहा था। लिहाजा, पुलिस को अंदेशा है कि अधेड़ की हत्या की वजह संपत्ति भी हो सकती है। अधेड़ को दिखाई भी कम पड़ता था।

दोनों पत्नियाें की पुलिस नहीं समझ पा रही भाषा

अधेड़ के घर में मौजूद उनकी दोनाें बीबियां बंगाली बोलती है। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो दोनों महिलाएं बंगाली बोल रही थी। पुलिस बंगाली समझ नहीं पा रही थी। लिहाजा, बंगाली भाषा जानने वाले को साथ लेकर पुलिस गुरुवार को दोनों बीबियों से पूछताछ करेगी।

प्रथम दृष्ट्या अधेड़ की हत्या लग रही है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। अवैध संबंध व संपंत्ति विवाद पुलिस दो बिंदुओं पर काम कर रही है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी, बरेली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.