Move to Jagran APP

बंगला नंबर 108 में कत्ल

जागरण संवाददाता, बरेली : हाई सिक्योरिटी जोन स्थित पीडब्ल्यूडी कैंपस का बंगला नंबर 108 वन बी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Feb 2018 02:49 AM (IST)Updated: Fri, 23 Feb 2018 02:49 AM (IST)
बंगला नंबर 108 में कत्ल
बंगला नंबर 108 में कत्ल

जागरण संवाददाता, बरेली : हाई सिक्योरिटी जोन स्थित पीडब्ल्यूडी कैंपस का बंगला नंबर 108 वन बी। जर्जर होने के कारण उसमें लंबे अर्से से किसी की आवाजाही नहीं होती। उस सुनसान जगह पर महिला का कंकाल मिला। पास में शराब के क्वार्टर पड़े थे। बुधवार को पीडब्ल्यूडी के लोगों ने यह देख लिया मगर पुलिस को नहीं बुलाया। गुरुवार को जब पता चला तो पुलिस पहुंची। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है।

loksabha election banner

बंगला नंबर 108 एक्सईएन जीएस वर्मा के आवास के सामने है। 2015 से खाली पड़ा होने के कारण वह खंडहर हो चुका है। पीडब्ल्यूडी के सुपरवाइजर भूपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को खंडहर के अंदर सीमेंट की चादर उठवाने के लिए झम्मनलाल व गेंदा लाल को भेजा था। उन्हें टॉयलेट लगी तो खंडहर के शौचालय गए। वहां तेज बदबू उठी तो मोबाइल की टार्च जलाई। देखा कि सामने महिला का कंकाल पड़ा है। तुरंत ही इसकी जानकारी अधिशाषी अभियंता मुहम्मद आरिफ और पंकज कुमार को दी।

अधिकारियों ने 28 घंटे तक छुपाया

बुधवार पूर्वान्ह 11 बजे जानकारी होने के बावजूद सिर्फ चर्चा होती रही मगर किसी ने पुलिस को नहीं बताया। 28 घंटे तक मामला दबाने के बाद गुरुवार को गोविंद सागर को जानकारी दी गई, तब पुलिस बुलाई।

छह महीने पुराना था कंकाल, हाथ में चूड़ियों से शिनाख्त

दोपहर को पहुंची पुलिस को भी वहां के लोग कुछ बताने से कतराते रहे। कंकाल देखा तो कलाई हड्डी में चूड़ियों से महिला के कंकाल की शिनाख्त हुई। बाद में एसएसपी भी पहुंचे और जानकारी ली।

दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव टॉयलेट में छुपाने की आशंका

आसपास के लोगों की माने तो बंगले में 12 साल से कोई नहीं रहता। महिला टॉयलेट में कैसे पहुंची, किसी को नहीं पता। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। हड्डियों के बीच चूड़ियां, अंत:वस्त्र, लेडीज पर्स, एक चादर मिली।

चार फिट के टॉयलेट में पांच फिट का कंकाल, बंद था दरवाजा

पुलिस ने देखा कि टॉयलेट करीब चार फिट चौड़ाई का था। दरवाजे के तरफ महिला का पैर पड़ा था। कंकाल देखकर अंदाजा लगाया गया कि महिला की हाइट करीब पांच फिट की थी। उसका पैर टॉयलेट के अंदर मुड़ा था। टायलेट की शीट और वाश वेशिंग टूटा था। उसके उपर महिला का पैर मुड़ा कंकाल पड़ा था। माना जा रहा है कि शव को लिटाकर बाहर से दरवाजा बंद किया गया, लेकिन सिटकनी नहीं थी।

पुलिस की लापरवाही, अंधेरे में टॉयलेट को चेक तक नहीं किया

पुलिस ने आनन फानन कंकाल को बोरे में भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद आसपास चेक नहीं किया। कुछ सामान मिला, उसे वहीं छोड़ दिया। टॉयलेट के बगल में ही एक बड़ा बाथरूम हैं। वहां पुलिस को 100 पाइपर का क्वार्टर मिला। आखिर इस शराब को पीने का शौकीन कौन है। आशंका है कि महिला से बाथरूम में दुष्कर्म व हत्या हुई फिर शव पड़ोस में फेंका। पुलिस 100 पाइपर पीने वालों के बारे में जानकारी एकत्रित कर रही है। महिला की पहचान और मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट करने के लिए डीएनए भी कराया जाएगा।

छह महीने से गायब महिलाओं की बनाई जा रही है सूची

पुलिस पता कर रही है कि कॉलोनी से तो कोई महिला गायब नहीं है। शहर के अन्य थानों से भी छह महीने में लापता महिलाओं की सूची मांगी गई है। वहां कोई जेवर नहीं मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला से लूट भी हुई होगी।

---------

महिला का कंकाल खंडहर में मिला है, करीब छह महीने पुराना लग रहा है। पूछताछ जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

-जोगेंद्र कुमार, एसएसपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.