Murder : बदायूं में पत्नी की हत्या कर पति हुआ फरार Badaun News
कोतवाली क्षेत्र में युवक ने अपनी पत्नी की अज्ञात कारणों के चलते गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना की जानकारी तब हो सकी जब मृतका का चचेरा बहनोई उसके घर पहुंचा।
बदायूं, जेएनएन । कोतवाली क्षेत्र में युवक ने अपनी पत्नी की अज्ञात कारणों के चलते गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना की जानकारी तब हो सकी जब मृतका का चचेरा बहनोई उसके घर पहुंचा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी हैं। घटना के सहीं कारणों का पता नहीं चल सका है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर खैरू में अंसार अपनी पत्नी के साथ रहता है। बुधवार को सुबह गांव में ही रहने वाला उसका चचेरा बहनोई हबीब किसी काम से अंसार के घर पहुंचा। तो घर के अंदर का नजारा देखकर दंग रह गया। घर के अंदर रेशमा का शव पड़ा था।
इसकी जानकारी हबीब ने परिजनों को दी। जिसके बाद लोगों की भीड़ लग गई। मामले की सूचना पुलिस और मृतका के परिजनों को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना देर रात घटित होने का अनुमान हैं। हालांकि घटना के बाद से मृतका का पति फरार है।
इस मामले में गांव कुर्बानपुर निवासी साहबजादी पत्नी सिपते नबी का कहना है कि उसने अपनी पुत्री रेशमा की शादी करीब 16 साल पहले अंसार साथ की थी। आरोप है कि अंसार अक्सर रेशमा के साथ मारपीट करता रहता था। साहबजादी ने दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की असल वजह स्पष्ट नहीं हुई है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। - हरेंद्र सिंह, सहसवान कोतवाल