Move to Jagran APP

Achievements of UP Govenment : बरेली में सांसद संतोष गंगवार ने गिनाई प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियां, बोले जो कहा वो करके दिखाया

Achievements of UP Govenment यूपी मेें योगी सरकार के चार साल पूरे होने पर सांसद संतोष गंगवार ने बरेली में सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा सरकार ने जो कहा वह करके भी दिखाया है। लोगों को बिजली अच्छी सड़क राशन वितरण जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 02:59 PM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 02:59 PM (IST)
Achievements of UP Govenment : बरेली में सांसद संतोष गंगवार ने गिनाई प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियां, बोले जो कहा वो करके दिखाया
बरेली में सांसद संतोष गंगवार ने गिनाई प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियां, बोले जो कहा वो करके दिखाया

बरेली, जेएनएन। Achievements of UP Govenment : यूपी मेें योगी सरकार के चार साल पूरे होने पर सांसद संतोष गंगवार ने बरेली में सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा सरकार ने जो कहा वह करके भी दिखाया है। लोगों को बिजली, अच्छी सड़क, राशन वितरण जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई है।शहरों को स्मार्ट सिटी के निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसके तहत प्रदेश में शहरों की रौनक बदल रही है।उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता से जो वादा किया वो पूरा किया।जिसका साक्षात उदाहरण आवास योजना के रूप में जनता के सामने है। लोगों के घर बनाने का सपना पूरा करने सहित अन्य सुविधाएं भी दी है। जिसकी लोगों को सरकार से दरकार थी। उन्हाेंने बताया  3402.622 करोड़ की लागत से कुल 568 परियोजनाओं का निर्माण कार्य किया गया है।

loksabha election banner

विकास की कुछ प्रमुख परियोजनायें

-474.54 करोड़ की लागत से 31 सेतुओं का निर्माण कार्य किया गया। जिसमें लाल फाटक, चौपला चौराहा, आई.वी.आर.आई., श्यामगंज, सेटेलाईट आदि प्रमुख है।

- 212.20 करोड़ की लागत से बरेली की सीवरेज योजना सेन्ट्रल जोन फेज-3 ब्रान्च सीवर लाईन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

-129.51 करोड़ की लागत से यूनानी मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य प्रस्तावित है।

-88.09 करोड़ की लागत से बरेली की सीवरेज योजना सेन्ट्रल जोन फेज-2 सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

-72.51 करोड़ की लागत से 300 शैय्या युक्त मण्डलीय चिकित्सालय का निर्माण कार्य कराया गया।

- 71.22 करोड़ की लागत से नवाबगंज में उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बालक/बालिकाओं के लिये अटल आवासीय विद्यालायों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

-54.85 करोड़ की लागत से बरेली की सीवरेज योजना सेन्ट्रल जोन फेज-1 ट्रंक सीवर लाईन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

-42.60 करोड़ की लागत से 17 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में एकेडमिक ब्लॉक एवं हॉस्टल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

-23.11 करोड़ की लागत से क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

-16.72 करोड़ की लागत से बस स्टेशन मिनी बाईपास बरेली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

-17.98 करोड़ की लागत से राजकीय पॉलीटेक्निक ग्राम उमेदपुर भुता फरीदपुर का निर्माण कार्य कराया गया।

-16.94 करोड़ की लागत से नगर में पाईप लाईन विस्तार एवं गृह संयोजन कार्य कराया जा रहा है।

-11.66 करोड़ की लागत से 200 व्यक्तियों हेतु 8वीं वाहिनी पी.ए.सी. बरेली में बैरक का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

-10.58 करोड़ की लागत से तहसील नवाबगंज में राजकीय महाविद्यालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

-10.55 करोड़ की लागत से तहसील बहेड़ी में रिछा रोड पर राजकीय महाविद्यालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

-9.71 करोड़ की लागत से ग्राम सुन्दरासी एवं मैहलउ के मध्य देवरनियां नदी पर मुख्य सेतु, पहुँच मार्ग एवं अतिरिक्त पहुँच मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया।

-9.57 करोड़ की लागत से बरेली स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत वातानुकूलित मिडी इलेक्ट्रिक बसों के संचालन हेतु चार्जिंग स्टेशन व शेड का निर्माण कार्य कराया गया।

-6.49 करोड़ की लागत से पशु चिकित्सालय पॉलीक्लीनिक, क्यारा का निर्माण कार्य कराया गया।

-5.18 करोड़ की लागत से रूपपुर जोगीठेर माधोपुर के मध्य शंखा नदी पर मुख्य सेतु एवं पहुँच मार्ग का निर्माण कार्य कराया गया।

-4.73 करोड़ की लागत से केन्द्रीय कारागार में केम्पस बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य कराया गया।

-1.83 करोड़ की लागत से बस स्टेशन फरीदपुर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

-245.845 कि0मी0 नई सड़कों का निर्माण/चौड़ीकरण कराया गया।

-1541.91 कि0मी0 राज्य मार्गों का अनुरक्षण किया गया।

-2696.65 कि0मी0 सड़कों को गड्डा मुक्त किया गया।

-पेयजल और स्वच्छता विभाग द्वारा सामुदायिक शौचालयों से अधिकतम गांवों को संतृप्त करने के लिए सम्पूर्ण भारत में प्रथम पुरस्कार (स्वच्छ भारत पुरस्कार) से जनपद बरेली को सम्मानित किया गया।

-जनपद बरेली में धान खरीद लक्ष्य का 135.73 प्रतिशत किया गया। इसके अन्तर्गत 22806 किसानों के सापेक्ष 44882 किसानों से खरीद की गयी, जिसमें दोगुनी वृद्धि परिलक्षित हुयी। इस अनुकरणीय कार्य के लिए प्रमुख सचिव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति (यूपी) द्वारा जिलाधिकारी, बरेली को प्रशंसा पत्र दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.