Move to Jagran APP

Bareilly News: मंडल में बरेली जिले में सबसे ज्यादा डकैत और वाहन चोर, बदायूं में सर्वाधिक लुटेरे

15 अप्रैल से 14 मई तक रेंज के चारों जनपदों बरेली बदायूं पीलीभीत व शाहजहांपुर में आपरेशन दस्तक चला। आइजी रेंज रमित शर्मा के निर्देश पर चले आपरेशन का उद्देश्य था कि बीते पांच सालों में लूट डकैती नकबजनी व वाहन चोरी में शामिल अपराधियों की पूरी रिपोर्ट तैयारहो।

By Vivek BajpaiEdited By: Published: Thu, 26 May 2022 02:58 PM (IST)Updated: Thu, 26 May 2022 02:58 PM (IST)
Bareilly News: मंडल में बरेली जिले में सबसे ज्यादा डकैत और वाहन चोर, बदायूं में सर्वाधिक लुटेरे
एक माह तक बरेली रेंज में दस्‍तक अभियान चलाया गया

बरेली, जेएनएन। बरेली में सबसे ज्यादा डकैत व वाहन चोर हैं जबकि बदायूं में लुटेरे। जी हां, अपराधियों के सत्यापन लिए चले आपरेशन दस्तक में सामने आई रिपोर्ट में यह सच सामने आया है। मतलब यह है कि बीते पांच साल में बरेली में डकैती व वाहन चोरी में शामिल सर्वाधिक अपराधी पकड़े गए जबकि बदायूं में लूट में शामिल अपराधी।

loksabha election banner

15 अप्रैल से 14 मई तक रेंज के चारों जनपदों बरेली, बदायूं, पीलीभीत व शाहजहांपुर में आपरेशन दस्तक चला। आइजी रेंज रमित शर्मा के निर्देश पर चले आपरेशन का उद्देश्य था कि बीते पांच सालों में लूट, डकैती, नकबजनी व वाहन चोरी में शामिल अपराधियों की पूरी रिपोर्ट तैयार की जाए और उनकी वर्तमान स्थिति देखी जाए। अपराधियों के घर-घर जाकर उनका सत्यापन किया गया। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, रेंज में बीते पांच सालों में डकैती में 353, लूट में 1466, नकबजनी में 1699 व वाहन चोरी में 1676 आरोपित पकड़े गए। इसमे डकैती के 324, लूट के 1403, नकबजनी के 1642 व वाहन चोरी के 1613 अपराधी सत्यापित किये गए। वर्तमान में इनमे से ज्यादातर सलाखों के पीछे हैं।

नकबजनी भी बरेली में अधिक: नकबजनी की घटनाओं में भी बरेली में सबसे अधिक अपराधी संलिप्त मिले। बरेली में 530, बदायूं में 428, पीलीभीत मं 214 व शाहजहांपुर में 527 अपराधी नकबजनी की घटनाओं में संलिप्त मिले।

बीते पांच साल में प्रकाश में आए अपराधियों की स्थिति :

जिला     डकैती            लूट     नकबजनी       वाहन चोरी

बरेली     190                476       530          620

बदायूं      110              492        428         606

पीलीभीत   15             122         214        93

शाहजहांपुर   38          376         527         357

कुल             353        1466          1699         1676

सत्यापित किए गए अपराधियों की संख्या :

जिला डकैती लूट नकबजनी वाहन चोरी

बरेली 181 458 523 606

बदायूं 99 474 406 574

पीलीभीत 11 115 205 89

शाहजहांपुर 33 356 508 344

कुल 324 1403 1642 1613

बरेली परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) रमित शर्मा ने कहा कि  सत्यापन में सामने आए अपराधियों का पूरा ब्यौरा तैयार कराया गया है। गैर जनपद में रहने वाले अपराधियों का भी सत्यापन कराया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.