मुरादाबाद मुस्तफा मस्जिद विवाद में अजय राय की एंट्री, बोले- 'CM योगी दिखाएं अपने आवास का नक्शा'
मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद विवाद में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एंट्री ली है। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास के नक्शे ...और पढ़ें
HighLights
सपा सांसद रुचि वीरा व पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन भी उठा चुके हैं सवाल
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (टीएमयू) की दीवार से सटी मुस्तफा मस्जिद प्रकरण ने सियासी तूल पकड़ लिया है। करीब 40 साल पुरानी मस्जिद के अवैध निर्माण की शिकायत पर बीते दिनों एमडीए की ओर से दूसरा नोटिस जारी किया गया है जिस पर 25 को सुनवाई तय है। एमडीए के नोटिस पर सपा सांसद रुचि वीरा व पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने सवाल उठा चुके हैं।
दिशा की बैठक में सांसद रुचि वीरा ने तो यहां तक कह दिया कि वर्ग विशेष के लोगों को परेशान करने के लिए जानबूझकर ऐसा खेल किया जा रहा है। यहां तक कहा कि हमें भी पता है शहर में कहां-कहां अवैध गतिविधियां व निर्माण हैं? हम उनकी सूची देंगे। एमडीए उस पर भी कार्रवाई करे।
मामला शांत होता कि जुमे की नमाज के दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की एंट्री हो गई। वह सीधे मुस्तफा मस्जिद पहुंचे और नमाज अदा कर बाहर निकल रहे लोगों से मिले मस्जिद के बारे में पूरी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
उन्होंने कहा कि जैसे सरकार मस्जिदों के नक्शे मांग रही है। वैसे ही मुख्यमंत्री जी से कहूंगा वो अपने मुख्यमंत्री आवास का नक्शा दें कि वह पास है या नहीं। प्रदेश और देश की जनता के सामने प्रस्तुत करे जिससे जनता सच जान सके।
कहा कि मुस्तफा मस्जिद काफी साल पुरानी है। उस समय मुरादाबाद विकास प्राधिकरण भी नहीं था। ऐसा लग रहा है कि लोगों को प्रताड़ित करने और मस्जिद तोड़ने का ही सरकार काम कर रही है। सहारनपुर के अंदर कार्रवाई की। चारों तरफ ऐसा करके माहौल खराब किया जा रहा है।
विधानसभा चुनाव के बारे में कहा कि हम 403 सीटो पर पूरी तरह मजबूती के साथ काम कर रहे है। राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा कि गठबंधन की कितनी सीटे होंगी। उसके बाद वह रवाना हो गया।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: मजार पर बुलडोजर के बाद अब TMU से सटी 'मुस्तफा मस्जिद' पर शिकंजा, MDA ने थमाया नोटिस
