Move to Jagran APP

छठे भाव का चंद्रमा देगा कारोबारियो को लाभ, गोवर्धन को लगाए 56 प्रकार का भाेग, जानिए क्या कहते है सितारे

Govardhan Pujan Today 5 November 2021 Horoscope बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा तुला राशि में गतिशील है। छठे भाव में चंद्रमा होने के कारण बेहद ही उन्नति कारक रहेगा। ज्योतिष के अनुसार छठा चंद्रमा रासायनिक पदार्थ के कारोबारियों के लिए खासकर उन्नति दायक रहता है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 05 Nov 2021 08:31 AM (IST)Updated: Fri, 05 Nov 2021 08:31 AM (IST)
छठे भाव का चंद्रमा देगा कारोबारियो को लाभ, गोवर्धन को लगाए 56 प्रकार का भाेग, जानिए क्या कहते है सितारे
छठे भाव का चंद्रमा देगा कारोबारियो को लाभ, गोवर्धन को लगाए 56 प्रकार का भाेग

बरेली, जेएनएन। Govardhan Pujan Today 5 November 2021 Horoscope : बरेली की राशि वृषभ है और, चंद्रमा तुला राशि में गतिशील है। छठे भाव में चंद्रमा होने के कारण बेहद ही उन्नति कारक रहेगा। ज्योतिष के अनुसार छठा चंद्रमा रासायनिक पदार्थ के कारोबारियों के लिए खासकर उन्नति दायक रहता है। आचार्य मुकेश मिश्र के मुताबिक ऐसे में दूध, तेल आदि के कारोबारियों की चांदी रहेगी और कॉस्मेटिक के व्यापारी भी मौज में रहेंगे। मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के जातकों पर चंद्रमा अपनी पूर्ण कृपा बरसाएगा आज के दिन भूमि, भवन, प्रॉपर्टी खरीदना सुखदायक और उन्नति कारक रहेगा।

loksabha election banner

आज आयुष्मान और सौभाग्य योग के साथ-साथ गोवर्धन पूजा, अन्नकूट महोत्सव भी है। सर्वार्थसिद्धि के लिए गोवर्धन भगवान को गाय के गोबर से बनाकर 56 प्रकार के भोग लगाए। या जो हो सके सामर्थ के अनुसार लगाएं। 108 परिक्रमा करें सभी मनोरथ पूर्ण होंगे।

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास - कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष

दिन - शुक्रवार

तिथि - प्रतिपदा तिथि

नक्षत्र- विशाखा नक्षत्र

योग - आयुष्मान योग प्रात 7:11 तक उपरांत सौभाग्य योग

करण - किन्स्तुध्न करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर, लाभ, अमृत, का चौघड़िया प्रातः 06:28 से 10:34 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 11:56 से शाम 01:18 तक

चर, का चौघड़िया शाम 4:01 से 5:23 तक

आज का राशिफल

मेष-आज किसी दिक्कत से जूझ सकते हैं। किसी से विवाद हो सकता है। धार्मिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में अनुकूलता रहेगी। व्यस्तता रहेगी। बड़े कारोबारी सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जोखिम से जुड़े कार्य को टालें। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा।

वृषभ-मित्रों से समय पर सहायता प्राप्त होगी। काम को लेकर बाधा दूर होगी। आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। मित्र व संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम न उठाएं। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। आय बनी रहेगी। कारोबार ठीक चलेगा।

मिथुन-किसी कार्य में बड़ी हानि हो सकती है। विरोधियों से सावधान रहें। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपरिचित लोगों पर विश्वास न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। चिंता रहेगी। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। किसी मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं।

कर्क-किसी तीर्थस्थान के दर्शन करेंगे। धर्म सत्संग का लाभ मिलेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। अधीरता न करें। उत्तेजना और क्रोध पर नियंत्रण रखें । अपने विवेक का प्रयोग करें। पारिवारिक सहयोग समय पर मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। जीवन का आनंद लेंगे।

सिंह-आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर सुधार होगा। कारोबारी योजना फलीभूत होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। यात्रा की योजना बनेगी। रुके कार्यों में गति आएगी। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। झंझटों में न पड़ें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

कन्या-नए कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। रूकी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दफ्तर के सहयोगियों से मदद मिलेगी।प्रसन्नता में वृद्धि होगी। अपेक्षित कार्य समय पर पूर्ण होंगे। विवाद से बचें। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

तुला-किसी की बात से ठेस पहुंच सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। घर-परिवार की चिंता रहेगी। अचानक नए खर्च सामने आएंगे। प्रतिद्वदी सक्रिय रहेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। जोखिम वाले कार्य न करें। युवाओं को सफलता मिलेगी। आध्यात्मिकता की ओर रूझान होगा।

वृश्चिक-आज का दिन अच्छा बीतेगा। । कोई बड़ा कार्य करने की योजना बना रहे हैं तो उसे क्रियान्वित करें। यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति के योग हैं। कुसंगति से बचें। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। दिनभर व्यस्तता रहेगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है।

धनु-आज किसी मित्र की मदद से आपको लाभ होगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा। उन पर व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। कार्य में निरंतरता बनी रहेगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। किसी कार्य से यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। विवाद न करें। तनाव दूर होगा। जीवनसाथी से अनुकूलता रहेगी।

मकर-आज थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। रूकी हुई रकम प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। थकान महसूस होगी। परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। लापरवाही से हानि होगी।

कुंभ-किसी रिश्तेदार के यहां से अशुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। पुरानी बीमारी उभर सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपने का व्यवहार दिल को ठेस पहुंचा सकता है। नकारात्मकता रहेगी। विरोध होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। शांति बनाए रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन-आज रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। थकान महसूस होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विरोधियों का पराभव होगा। नए लोगों से मिलना होगा। कार्य सरलता से संपन्न होंगे। कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। अचानक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.