Move to Jagran APP

विधायक के गनर से चल गई गोली, कार्यकर्ता घायल Bareilly News

मामला गनर और विधायक से जुड़ा था लिहाजा उसे दबा दिया गया है। इसकी भनक कुछ नेताओं और अधिकारियों को जरूर लग गई।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 12:49 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 06:03 PM (IST)
विधायक के गनर से चल गई गोली, कार्यकर्ता घायल Bareilly News
विधायक के गनर से चल गई गोली, कार्यकर्ता घायल Bareilly News

बरेली, जेएनएन : एक विधायक के गनर से गुरुवार को धोखे से गोली चल गई, जो पास खड़े एक कार्यकर्ता के लगी जिससे वह घायल हो गया। बताते हैैं कि गोली चलने से अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में घायल का इलाज कराया गया। थोड़ी ही देर में मामला सत्ता के गलियारों व अधिकारियों के बीच चर्चा का विषय बन गया। विधायक के गनर ने इस संबंध में अधिकारियों को कोई सूचना नहीं दी है। 

loksabha election banner

घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। विधायक के साथ मौजूद गनर से अचानक गोली चल गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, एक कार्यकर्ता दर्द से चिल्लाने लगा। गोली उसके पैर में लगी थी। उसे तुरंत ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका इलाज कराया गया। चूंकि मामला गनर और विधायक से जुड़ा था, लिहाजा उसे दबा दिया गया है। इसकी भनक कुछ नेताओं और अधिकारियों को जरूर लग गई। संबंधित गनर से पूछताछ भी हुई लेकिन उसने घटना से साफ इन्कार कर दिया। राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने इस मामले में अधिकारी सच्चाई पता लगाने में जुटे हैं। अगर पुलिस अधिकारियों को घटना के प्रमाण मिल गए तो गनर के खिलाफ कार्रवाई तय है। फिलहाल इस मामले में अभी कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.