Mishap : बदायूं में लिंटर गिरने से युवक की मौत, भाई घायल
उत्तर प्रदेश के बदायूं में मंगलवार को सुबह लिंटर गिरने से एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बिसौली कोतवाली थाना क्षेत्र के पिंडारा की है।
बदायूं, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के बदायूं में मंगलवार को सुबह लिंटर गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बिसौली कोतवाली थाना क्षेत्र के पिंडारा की है। जहां रहने वाले महेश यादव का मकान बन रहा था।
दीवार बन जाने के बाद लिंटर लगाया गया था। मंगलवार को अचानक लिंटर गिर गया, जिसमें दबकर महेश यादव की मौत हो गई, जबकि उनका भाई उमेश यादव घायल हो गया। घटना घटते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मलबे में दबे भाइयों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक महेश यादव की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल उमेश यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि घायल उमेश यादव को अस्पताल में उपचार चल रहा है।