Mishap : शाहजहांपुर में दीवार गिरने से राजमिस्त्री की मौत, एक घायल
दीवार गिरने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाद में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
शाहजहांपुर, जेएनएन। दीवार गिरने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाद में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी।
मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर पडरी गांव निवासी होरीलाल के शौचालय का टैंक खराब हो गया था। जिस वजह से शुक्रवार सुबह क्षेत्र के ही पूरनपुर गांव निवासी राजमिस्त्री हाकिम लाल से उसकी मरम्मत करा रहे थे। होरीलाल का बेटा उमेंद्र मिस्त्री को ईंट पकड़वा रहा था।
सुबह करीब नौ बजे टैंक के पास में कच्ची दीवार बारिश की वजह से भरभरा कर हाकिम लाल व ओमेंद्र के ऊपर गिर गई। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बमुश्किल मलबा हटवाकर दोनों लोगों को बाहर निकाला।
हालत गंभीर होने पर दोनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने हाकिम लाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि उमेंद्र को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी हाकिम के परिजनों व पुलिस को दी गई।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। परिजन कोई आरोप नहीं लगा रहे है और न ही कोई तहरीर दी है। मनोज कुमार, थानाध्यक्ष