Mishap : बरेली मेें तीन महिलाओंं को कुचलने के बाद कार छोड़कर भागा आढ़ती, एक की मौत Bareilly News
कूडा बीनने वाली तीन महिलाएंं कार के पीछे सो रही थी तभी आढती ने उन्हें कुचल दिया। जिसके बाद एक महिला की मौत हो गई।
बरेली, जेएनएन। उत्तरप्रदेश के बरेली की डेलापीर मंडी में एक आढती ने तीन महिलाओं को कार से कुचल दिया। जिसके बाद आढती जहां कार छोड़कर भाग गया, वहीं घटना में घायल एक की मौत हो गई जबकि महिलाओ की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में पुलिस ने आढ़ती की तलाश शुरु कर दी है।
कार बैक करते समय घटी घटना
चौपुला गिहार बस्ती में रहने वाली पुनिया कूड़ा बीनने का काम करती थी। जो बुधवार की रात चंदननगर किला के पास रहने वाली आशा व शांति के साथ कूडा बीनने के लिए डेलापीर मंडी पहुंची थी। जिसके बाद तीनों महिलाएं मंडी में ही एक आढ़त के पास खड़ी कार के पीछे सो गई। देर रात पहुंचे एक आढती ने जब कार बैक की तो सो रही तीनाे महिलाएं उसके नीचे आ गई। महिलाओं के चीखने पर आस पास के लोग दौड़ पडे़।
इधर आढती कार को मौके पर छोड़कर भाग निकला। जिसके बाद लोग तीनों घायल महिलाओं को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उन्हें भर्ती कराया। उपचार के दौरान पुनिया की मौत हो गई। जबकि आशा व शांति की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतका पुनिया के बेटे मनोज ने बताया कि वह तीन भाई व दो बहन है। सुबह मंडी में कूडा बीनने था इसलिए तीनों महिलाएं मंडी में ही सो गई थी। पुलिस गाड़ी को कब्जे में लेकर आढती की तलाश शुरु कर दी है।
आढ़ती की लापरवाही ने ली जान
मडी में हादसे के बाद लोगों ने आढ़ती को कोसना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि आढ़ती ने कार बैक करते समय पीछे नहीं देखा। जिसके कारण कार से कुचलकर एक गरीब महिला की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने कार का नंबर चेक किया तो वह मुहम्मद शाहिद निवासी आजमनगर के नाम रजिस्ट्रेशन है।
परिजनों ने अंतिम संस्कार के बाद तहरीर देने की बात कही है। कार शाहिद के नाम से पंजीकृत है। उसकी तलाश की जा रही है। के के वर्मा, इंस्पेक्टर इज्जतनगर