Bareilly News: निकाह का झांसा युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपित के स्वजन ने पीड़िता की चाची से की छेड़छाड़
युवती ने इज्जतनगर पुलिस को बताया कि पांच साल पूर्व आरोपित ने अपनी फुफेरी बहन के घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील फोटो खींच लिये। इसके बाद उसका दुस्साहस बढ़ गया और बार-बार संबंध बनाने लगा।
बरेली, जागरण संवाददाता। निकाह का झांसा देकर युवती का एक युवक बीते पांच साल से उत्पीड़न कर रहा था। उसके साथ कई बार संबंध बनाए। फिर जब निकाह का दबाव बना तो आरोपित ने इन्कार कर दिया। विरोध पर युवती की चाची के साथ आरोपित के स्वजन ने छेड़छाड़ की। युवती के शिकायती के आधार पर इज्जतनगर पुलिस ने पांच आरोपितों इस्लाम अंसारी, सद्दाम, सितारा, सरताज व नन्हें के विरुद्ध दुष्कर्म, छेड़छाड़, घर में घुसकर हमला व अन्य धाराओं में प्राथमिकी लिखी है।
युवती ने इज्जतनगर पुलिस को बताया कि पांच साल पूर्व आरोपित ने अपनी फुफेरी बहन के घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील फोटो खींच लिये। इसके बाद उसका दुस्साहस बढ़ गया और बार-बार संबंध बनाने लगा। निकाह के लिए चाची संग 17 नवंबर को उसके घर पहुंची।
उसके घर पर आरोपित इस्लाम अंसारी के साथ उसका भाई सद्दाम, नन्हें, सरताज व उसकी बहन सितारा ने अभद्रता की। इस्लाम के भाईयों ने चाची के साथ छेड़छाड़ की। विरोध पर जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए। इज्जतनगर इंस्पेक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिकी लिखकर मामले में जांच शुरू कर दी गई है।