38 करोड़ के विकास कार्यो का मंत्री सुरेश खन्ना ने किया शिलान्यास व लोकर्पण
शहर की सड़कों की स्थिति सुधरने के साथ ही नालों को भी कवर्ड किया जाएगा।
जेएनएन, शाहजहांपुर : शहर की सड़कों की स्थिति सुधरने के साथ ही नालों को भी कवर्ड किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 38 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत की 90 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
उन्होंने शहर को मॉडल सिटी के रूप में विकसित करने का भी वादा किया। ।
शनिवार को गांधी भवन प्रेक्षागृह में हुए कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने कहा जो वादे जनता से किए थे उन्हें लगातार पूरा कराया जा रहा है।
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री बिना भेदभाव के विकास कार्य करा रहे है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की कोई उम्र नहीं होती है। देश को मजबूर नहीं मजबूत सरकार चाहिए।
साढ़े चार करोड़ से कवर्ड होगा नाला
साउथ सिटी के सामने से निकले बड़े नाले को भी बनवाने के लिए मंजूरी मिल गई है। इसके लिए साढ़े चार करोड़ रुपये स्वीकृत हुए है। नाले को पूरा कवर्ड किया जाएगा ताकि बारिश के दिनों में किसी तरह की लोगों को दिक्कत न हो।
सड़कों की सुधरेगी स्थिति
नगर निगम प्रशासन शहर में सात बड़ी सड़कों को बनवाएगा। जिसके लिए लगभग 11 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया। जिसमे खिरनीबाग से बाबा विश्वनाथ मंदिर, निशात टाकीज से बहादुरगंज पचराहा, खिरनीबाग से आर्य महिला डिग्री कॉलेज तक की सड़कें भी शामिल है।
इन सड़कों के फुटपाथ खतम कराके नाली से नाली तक बनवाया जाएगा। इसके अलावा छोटी-छोटी दर्जनों सड़कों को भी बनवाया जाएगा।
अतिक्रमण के लिए चलेगा अभियान
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कई बार अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया जा चुका है। लेकिन फिर तमाम लोग कब्जा किए है। उन्होंने कहा कि अब अतिक्रमण हटवाने के लिए सीधे कार्रवाई शुरू होगी।