Move to Jagran APP

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने जयंती पर बाबा साहेब को किया याद

बरेली (जेएनएन) : संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Apr 2018 06:40 PM (IST)Updated: Sat, 14 Apr 2018 07:07 PM (IST)
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने जयंती पर बाबा साहेब को किया याद
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने जयंती पर बाबा साहेब को किया याद

बरेली (जेएनएन) : संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम के साथ साथ मनाई गई। बाबा साहब श्रद्धाभाव से याद किए गए। विभिन्न संगठनों की ओर से विविधि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। राजनीतिक दलों की ओर से भी गोष्ठियां आयोजित की गई।

loksabha election banner

आंबेडकर मेमोरियल संस्थान की ओर से रामबाग सरायंकाइयां शोभायात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ डॉ. एमपी ¨सह, सतीश कुमार, अध्यक्ष मंगरे लाल, महामंत्री अमर चंद्र जौहर आदि ने यात्रा को पंचशील ध्वज दिखाकर रवाना किया। यात्रा में डॉ. आंबेडकर, कांशीराम, एकलव्य, सम्राट अशोक, महात्मा ज्योतिवा राव फुले, रमाबाई, सावित्री बाई, संत गाडगे, ऊधम ¨सह, भारत माता आदि के स्वरूपों में सजीव झाकियां सजी गई। यात्रा पक्का पुल, केरुगंज चौराहा, चारखंभा, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार, खिरनीबाग स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान पहुंची जहां यात्रा सभा में बदल गई। वहीं डॉ. आंबेडकर जयंती समिति क ओर से घंटाघर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय बौद्ध महासभा की ओर से हथौड़ा बुजुर्ग स्थित बुद्ध विहार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महासभा से जुड़े लोगों ने बाबा साहब के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। डॉ. आंबेडकर एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से राजकीय छात्रावास मिश्रीपुर में बुक बैंक की स्थापना की गई। डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आंबेडकर संदेश षष्ठम अंक का विमोचन किया गया। राष्ट्रीय जनता दल की ओर से कार्यकर्ताओं ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। अपना दल की ओर से निगोही रोड स्थित गौटिया गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाबा साहब के चित्र के समक्ष माल्यार्पण किया गया। लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से बिजलीपुरा स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। ¨हदू जागरण मंच की ओर से घंटाघर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से घंटाघर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राजनीतिक दलों ने भी बाबा साहब को किया याद

शाहजहांपुर : बिजलीपुरा स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर 127 वीं जयंती मनाई।

पूर्व मंत्री राममूर्ति ¨सह वर्मा ने कहा कि डॉ. भीम राव आंबेडकर ने समाजहित में तमाम कार्य किए है। इस मौके पर पूर्व सांसद मिथलेश कुमार, पूर्व विधायक राजेश यादव, जिलाध्यक्ष तनवीर खां, एमएलसी अमित यादव, अनवर अली, डॉ. नवनीत यादव, सैय्यद रिजवान अहमद, पंकज वर्मा, विजेंद्र यादव, अजय पाल ¨सह, मुनीष ¨सह परिहार, राजीव सक्सेना, हफीज अंसारी, स्तुति गुप्ता आदि मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यालय पर हुई गोष्ठी

शाहजहांपुर : टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर संविधान निर्माता की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पके समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। शहर अध्यक्ष तस्नीम अली खां ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जगदीश कुशवाहा, महेश द्विवदी, अशफाक अंसारी, इकबाल अंसारी, रवि कैथवार, प्रशांत कठेरिया, अदीब अहमद, राकेश मिश्रा, विनीत मिश्रा, अमर ¨सह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.