कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद यूपी के इस मंत्री ने किया ट्वीट, लिखा ईश्वर की कृपा से पूरी तरह स्वस्थ हूं
मेरठ के मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण करने के बाद डाक्टरों की सलाह पर क्वारंटाइन हुए कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है।
शाहजहांपुर, जेएनएन। मेरठ के मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण करने के बाद डाक्टरों की सलाह पर क्वारंटाइन हुए कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद परिजनोे सहित उनके समर्थकों ने राहत की सांस ली है। रिपोर्ट निगेटिव आने की जानकारी उन्हाेंने स्वयं ही ट्वीट करके दी है। कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनके समर्थकों ने खुशी जताई है।
निरीक्षण के बाद निकले थे कोरोना पॉजिटिव केस
कैबिनेट मंत्री खन्ना पिछले दिनों प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कालेजों में निरीक्षण करने गए थे। उनके मेरठ मेडिकल कालेज में निरीक्षण के बाद वहां कुछ मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद खन्ना ने डॉक्टरो की सलाह पर चार जून को स्वयं को होम क्वारंटाइन कर लिया था।
स्वयं ही ट्वीट कर लोगों को मिलने से किया था मना
खुद को क्वारंटाइन करने के बाद कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने लोगों को ट्वीट कर मना किया था। उन्होंने लोगोे से लखनऊ में आकर न मिलने की भी बात कही थी। जिसके बाद उन्होंने एहतियातन कोविड जांच कराने के लिए सैंपल दिया था। जिसकी शनिवार को दोपहर रिपोर्ट निगेटिव आई।
खुद ट्वीट कर दी जानकारी, किया भगवान का शुक्रिया
सुरेश खन्ना ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा ईश्वर की कृपा से पूरी तरह स्वस्थ हूं। मेरी कोविड-19 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस बारे में जानकारी मिलने के बाद जिले में खन्ना के परिजनों, उनके समर्थकों ने भी खुशी जतायी।