केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के सामने आंवला सांसद ने उठाया अफीम काश्तकारों का मुद्दा, बोले- गाजीपुर फैक्ट्र्री से दाेबारा कराए अफीम की जांच
Minister of State For Finance Pankaj Chaudhary आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने अफीम काश्तकारों की समस्याओं को लेकर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी से दिल्ली मे मुलाकात करके अफीम काश्तकारों की समस्याए बताई। दरअसलआंवला संसदीय क्षेत्र मे अफीम की पैदावार अधिक होती है।
बरेली, जेएनएन। Minister of State For Finance Pankaj Chaudhary News : आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने अफीम काश्तकारों की समस्याओं को लेकर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी से दिल्ली मे मुलाकात करके अफीम काश्तकारों की समस्याए बताई। दरअसल,आंवला संसदीय क्षेत्र मे अफीम की पैदावार अधिक होती है। तहसील आंवला, फरीदपुर दातागंज मे कई वर्षों से नारकोटिक्स विभाग की देखरेख मे वैघ अफीम काश्तकार अफीम उत्पादन कर रहे है। केंद्र सरकार ने पिछले साल पंद्रह सौ किसानों को अफीम की फसल करने को लाइसेंस जारी किए। जिसके बाद अफीम काश्तकारों ने अफीम तौल केन्द्र की प्रयोगशाला मे शासकीय केमिस्ट द्वारा किए गए परिक्षण मे अफीम अच्छी किस्म की आई। लेकिन शासकीय अफीम फैक्ट्री गाजीपुर ने अफीम की किस्म को नीचे करके दिखा दिया। इससे अफीम काश्तकार को अफीम लाइसेंस मिल पाना मुश्किल होगा।
इसको लेकर सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने केंद्रीय वित्त मंत्री से कहा कि हजारों अफीम कृषकों द्वारा अच्छी किस्म की अफीम पैदा कर नारकोटिक्स विभाग को जमा करवा दी गई।अफीम तौल केन्द्र पर शासकीय केमिस्टों द्वारा उनकी अफीम की जॉच की गई तो अफीम की किस्म अच्छी बताई। लेकिन शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना, गाजीपुर में अफीम जॉच के दौरान अफीम की किस्म को घटाने-बढाने का काम हुआ। अफीम फैक्टी के महाप्रबंधक शशांक कुमार यादव ने अफीम काश्तकार की अफीम मे जमकर खेल किए। वही एसीबी द्वारा टेप किया गया तो अफीम किस्म को घटाने-बढाने की बात सही साबित हुई है।
एसीबी द्वारा अफीम फैक्टी के महा प्रबन्धक शशांक कुमार यादव को पकड़ने के बाद अफीम जॉच के रिजल्ट सही आए है। सांसद ने कहा कि आंवला संसदीय क्षेत्र के काश्तकारो के अफीम की जॉच दोबारा नीमच गाजीपुर फैक्ट्री से कराए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से कहा कि अफीम की खेती करने वाले किसानों का भुगतान बाराबंकी जिले से होता है। इससे किसानों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। सांसद के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप ने बताया कि सांसद ने केंद्रीय वित्त मंत्री से कहा कि बरेली मे जिला अफीम अधिकारी कार्यालय खोला जाए। अफीम की खेती करने वाले किसानों को केंद्र सरकार की ओर से बीज उपलब्ध कराया जाए। जिससे किसानो की अफीम फसल का उत्पादन एंव मारफीन अच्छी निकल सके। अफीम फसल का नष्टीकरण समय से कराया जाए। नीर लगे डोडो का भी नष्टीकरण अफीम विभाग कराए।