गेस्ट हाउस में शार्ट सर्किट से लपटों में घिरे सिंचाई मंत्री, बाल-बाल बची जान Bareilly News
कुछ देर बाद उन्हें उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों को लेकर प्रेस वार्ता में भाग लेना था। इसी बीच वहां शार्ट सर्किट से आग लग गई और सिंचाई मंत्री गेस्ट हाउस में ही फंसे रह गए।
हरिद्वार में अलकनंदा गेस्ट हाउस में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह शनिवार को रुके थे। कुछ देर बाद उन्हें उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों को लेकर प्रेस वार्ता में भाग लेना था। प्रेस वार्ता की तैयारियां ही चल रही थीं। इसी बीच वहां शार्ट सर्किट से आग लग गई और सिंचाई मंत्री गेस्ट हाउस में ही फंसे रह गए। वहा मौजूद अफसरों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने किसी तरह आग को अन्य लोगों की मदद से बुझाया। गेस्ट हाउस में आग की खबर से उनके शुभचिंतकों में भी खलबली मच गई। सिंचाई मंत्री धर्मपाल ने बताया कि सब कुछ सामान्य है। आग नहीं लगी थी। सब कुछ ठीक है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप