Move to Jagran APP

बुलंदशहर हिंसा : नगर विकास मंत्री ग्रीश चंद्र यादव ने कहा, बख्शे नहीं जाएंगे के दोषी

नगर विकास राज्य मंत्री ग्रीश चंद्र यादव ने कहा कि बुलंदशहर घटना की जांच चल रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Wed, 05 Dec 2018 02:08 PM (IST)Updated: Wed, 05 Dec 2018 02:08 PM (IST)
बुलंदशहर हिंसा : नगर विकास मंत्री ग्रीश चंद्र यादव ने कहा, बख्शे नहीं जाएंगे  के दोषी
बुलंदशहर हिंसा : नगर विकास मंत्री ग्रीश चंद्र यादव ने कहा, बख्शे नहीं जाएंगे के दोषी
बदायूं(जेएनएन)। नगर विकास राज्य मंत्री ग्रीश चंद्र यादव ने बुलंदशहर में हुई हिंसा की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि घटना की जांच चल रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने केस के मुख्य आरोपी एवं बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज की गिरफ्तारी न होने के सवाल पर कहा कि यह अन्य सरकारों में अपराधियों को संरक्षण मिलता था, लेकिन बीजेपी की सरकार में ऐसा कुछ भी नहीं है। बसपा सुप्रीमो मायावती के बयान, 'अगर देश मे बीजेपी की सरकार आए तो क्या हिंदूवादी संगठन देश छोड़ कर चले जाएं, पर उन्होंने कहा कि रहेंगे तो वे देश में ही। मायावती के पास कुछ भी कहने को बचा नहीं है इसलिए मनगढ़ंत आरोप लगा रही हैं। बीजेपी सांसद सावित्री बाई फुले के मंदिर विरोधी बयान दिए जाने पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी का बयान नहीं है यह उनका निजी बयान हो सकता है। राम मंदिर भाजपा की आस्था का विषय है। नगर विकास राज्य मंत्री बुधवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मीडिया से वार्ता कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इसमें विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.