Move to Jagran APP

अगर आप भी मोबाइल एप से करते हैं ट्रेन स्टे्टस चेक तो सावधान रहिए... नहीं तो

मोबाइल एप व्हेयर इस माय ट्रेन को करीब पांच करोड़ लोग डाउनलोड कर चुके हैं।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Mon, 08 Apr 2019 12:44 AM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2019 01:24 PM (IST)
अगर आप भी मोबाइल एप से करते हैं ट्रेन स्टे्टस चेक तो सावधान रहिए... नहीं तो
अगर आप भी मोबाइल एप से करते हैं ट्रेन स्टे्टस चेक तो सावधान रहिए... नहीं तो

जेएनएन, बरेली : ऋषिकेश निवासी अमित नेगी ने देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस (14266) में रविवार का आरक्षण बरेली जंक्शन तक कराया था। नजदीकी रायवाला रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकडऩे के लिए वह स्मार्ट फोन के मोबाइल एप पर ट्रेन का स्टेटस चेक कर रहे थे। इस समय की पॉपुलर मोबाइल एप 'व्हेयर इस माय ट्रेनÓपर ट्रेन का स्टेटस देखा तो रविवार को ट्रेन रद बता रहा था। रेलवे के औपचारिक मोबाइल एप 'एनटीईएसÓ पर चेक किया तो ट्रेन रायवाला स्टेशन से काफी दूर निकल चुकी थी। यह देख वे चौंक गए। एक अन्य निजी कंपनी के मोबाइल एप 'ट्रेनमैनÓ पर चेक किया तो ट्रेन रायवाला स्टेशन पहुंचने वाली थी। मशक्कत कर किसी तरह अमित नेगी को ट्रेन मिल गई।

loksabha election banner

करोड़ों लोग रहते मोबाइल एप के भरोसे

निजी कंपनी के मोबाइल एप व्हेयर इस माय ट्रेन को करीब पांच करोड़ लोग डाउनलोड कर चुके हैं। टे्रनमैन को भी डाउनलोड करने वाले एक करोड़ के करीब हैं। इसके अलावा दर्जनों ट्रेनों से संबंधित एप करोड़ों लोग डाउनलोड कर चुके हैं।

स्टेशन मास्टर या पूछताछ केंद्र पर करें कन्फर्म

रेलवे के अधिकारी बताते हैं ट्रेनों का स्टेटस, कैंसिल हैं या नहीं, पीएनआर की जानकारी, ट्रेन रूट समेत तमाम जानकारी कई निजी कंपनी के मोबाइल एप से मिलती है। बड़ी संख्या में लोगों ने मोबाइल एप डाउनलोड भी कर रखे हैं। बावजूद इसके संबंधित रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र या स्टेशन मास्टर से ट्रेनों की स्थिति कन्फर्म जरूर करें।

तीन मुख्य मोबाइल एप की यह स्थिति

                एनटीईएस                         व्हेयर इस माय ट्रेन                  ट्रेनमैन

अपडेट        04 फरवरी                         04 अप्रैल                              18 मार्च

डाउनलोड    10 करोड़                          05 करोड़                               01 करोड़

रेटिंग(5)      4.3 स्टार                         4.6 स्टार                               4.5 स्टार  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.