विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली में शॉर्ट सर्किट से मिठाई की दुकान में लगी आग, फटे कई सिलेंडर; छह गाड़ियों ने पाया काबू

Published: Tue, 23 Jun 2026 11:02 AM (IST)

बरेली के इज्जतनगर में एयरफोर्स गेट के पास एक मिठाई की दुकान में भीषण आग लग गई, जिसमें कई सिलेंडर फटे और दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया।

बरेली में मिठाई की दुकान में लगी आग।

बरेली में मिठाई की दुकान में लगी आग।

HighLights

  1. इज्जतनगर में एयरफोर्स गेट के पास मिठाई की दुकान में आग

  2. शॉर्ट सर्किट से लगी आग में कई एलपीजी सिलेंडर फटे

  3. फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जागरण संवाददाता, बरेली। इज्जतनगर के वेरियर नंबर एक चौकी क्षेत्र में एयरफोर्स गेट के पास एक मिठाई की दुकान में भीषण आग लग गई। ये आग शार्ट सर्किट की वजह से लगना बताई जा रही है। आग में कई सिलिंडर भी फटे। दुकान का सभी माल राख हो गया। फायरब्रिगेड की छह गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

मिठाई की दुकान में लगी भीषण आग, सिलिंडर फटे

जानकारी के मुताबिक, एयरफोर्स गेट के पास स्थिति पी कुमार स्वीट्स हाउस है। रात करीब दो बजे दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दुकान के अंदर कई एलपीजी सिलेंडर भी रखे हुए थे। आग बढ़ने के दौरान कुछ सिलिंडर भी फटे।

आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए

धमाके की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आग भड़कती देख फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। गनीमत रही कि आस पास की दुकानें चपेट में नहीं आई।

यह भी पढ़ें- लखनऊ अग्निकांड: पीड़ितों की मदद को दौड़े लांस नायक छविराम, लीकेज ठीक करने आए जलकल कर्मियों ने बचाई पांच की जान

यह भी पढ़ें- लखनऊ के 6 बड़े अग्निकांड: जब सिस्टम की लापरवाही से जला 'नवाबों का शहर', कोई नहीं दे पाया आंसुओं का हिसाब