Breaking : नकाबपोश बदमाशों ने दी पुलिस को चुनौती, घर में घुस कर गृहस्वामी को इस तरह किया घायल लूटे नगदी और जेवरात
उत्तरप्रदेश के बरेली के क्योलडियां पुलिस को बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने रविवार की रात लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है।
बरेली, जेएनएन। उत्तरप्रदेश के बरेली के क्योलडियां पुलिस को बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने रविवार की रात लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। नकाबपोश बदमाशों ने क्योलडिया गांव मेें रहने वाले जाहिद हुसैन पुत्र यकीन शाह के घर को अपना निशाना बनाया। जहां नकाबपोश बदमाशों ने उत्पात मचाते हुए घर में रखी ढाई लाख की नकदी समेत जेवरात लूट लिए। वहीं जाहिद हुसैन केे हाथ पर बंंका से वारकर काटने का प्रयास किया। जिसके बाद दहशत फैलाते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। वहीं चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मामले में पहुंचे एसपी ग्रामीण डॉ संसार सिंह ने घटनास्थल पहुंच कर निरीक्षण किया। इसके साथ ही मामले की जानकारी भी ली। परिजनों के मुताबिक नकाबपोश बदमाश वारदात के बाद बंका छोड गए है। घटना के बाद से परिजन सहित ग्रामीण दहशत में है।