मासूम के साथ विवाहिता हुई लापता, स्वजन ने दर्ज कराई रिपोर्ट
सुभाष नगर की एक विवाहिता मासूम बच्ची के साथ लापता हो गई है। तीन दिन से ससुराली उसकी तलाश कर रहे है लेकिन विवाहिता का अब तक पता नहीं चल सका। अनहोनी की आशंका से परेशान ससुरालियों ने सुभाष नगर में पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है।
बरेली, जेएनएन। सुभाष नगर की एक विवाहिता मासूम बच्ची के साथ लापता हो गई है। तीन दिन से ससुराली उसकी तलाश कर रहे है लेकिन विवाहिता का अब तक पता नहीं चल सका। अनहोनी की आशंका से परेशान ससुरालियों ने गुरुवार को सुभाष नगर में पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है।
सुभाष नगर के करगैना निवासी हरिप्रसाद ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे अमित की शादी संध्या से की है। दोनों हंसी खुशी साथ रहते थे। उनकी एक बेटी भी है। 18 जनवरी को बहू मासूम बेटी आरुषि के साथ घर पर ही थी। अचानक वह लापता हो गई। पहले लगा पास पड़ोस में गई होगी लेकिन तलाश के बाद भी पता नहीं चला। बहू के मायके के साथ अन्य रिश्तेदारों के यहां भी पता किया गया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। उसके पास मोबाइल भी नहीं है। जिससे पूरा परिवार अनहोनी की आशंका से परेशान है। फिलहाल शिकायत के बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है।