Lockdown Update : शाहजहांपुर में पलटने से बची मुंबई से लखीमपुर खीरी जा रही प्रवासियों से भरी बस Bareilly News
मुंबई से प्रवासियों को लेकर लखीमपुर खीरी जा रही प्रवासियों से भरी बस शाहजहांपुर में पलटने से बच गई। लखीमपुर खीरी के गौरीफंटा जा रही बस अनियंत्रित होकर जहां सड़क से नीचे उतर गई।
शाहजहांपुर, जेएनएन। मुंबई से प्रवासियों को लेकर लखीमपुर खीरी जा रही प्रवासियों से भरी बस शाहजहांपुर में पलटने से बच गई। लखीमपुर खीरी के गौरीफंटा जा रही बस अनियंत्रित होकर जहां सड़क से नीचे उतर गई। वहीं बस पहिया गड्ढे में चला गया। घटना सड़क पर आई पेड़ की डाल को बचाने के चक्कर में घटी। जिसके दौरान चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। हालांकि इस घटना में जहां कोई भी प्रवासी घायल नहीं हुआ। वहीं सभी को अपने गंतव्य स्थान की ओर रवाना कर दिया गया है।
पेड़ की डाल बचाने के प्रयास में खोया नियंत्रण
शनिवार सुबह गौरीफंटा जाते समय बस कोल्हूगाड़ा गांव के पास पहुंची तो सड़क किनारे खड़े पेड़ की डाल ज्यादा नीचे झुकी देखी। मुंबई के बोरीवली थाना क्षेत्र निवासी मयूर परब ने बस को बचाने का प्रयास किया, जिसके दौरान वह स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा। जब तक वह उसे नियंत्रित कर पाता तब तक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। उसका पहिए एक गड्ढे में फंस गया।
बस के तिरछे होने से प्रवासियों में मची चीख पुकार
बस तिरछी होने से अंदर बैठे प्रवासियों में चीख पुकार मच गई। बस में फंसे प्रवासियों की चीख पुकार सुनकर आस पास रहने वाले ग्रामीण वहां पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने ट्रैक्टर से खीचकर बस को निकालने का प्रयास किया। लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थितियों को देखते हुए मौके पर क्रेन को मंगवाया।
चार घंटे बाद बाहर निकल सकी गडढे में फँसी बस
पुलिस ने क्रेन मंगवाई। जिसके बाद करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बस को गड्ढे से बाहर निकाला जा सका। एसओ जयशंकर सिंह ने बताया कि बस में 36 यात्री सवार थे जो पलिया व गौरीफंटा के पास के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि सभी को बस से रवाना कर दिया गया है।