Move to Jagran APP

Bareilly News: कबूतरबाजी के विवाद में देर रात फायरिंग, युवक के जांघ के पार निकल गई गोली, दो आरोपित हिरासत में

किला पुलिस के मुताबिक घटना चंदन नगर की है। यहां के रहने वाले रवि ने बताया कि मोहल्ले के रहने वाले करन यादव का कुछ लड़कों से कबूतरबाजी को लेकर बीते कई दिनों से विवाद चल रहा है। दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता है।

By Jagran NewsEdited By: Vivek BajpaiPublished: Thu, 06 Oct 2022 07:26 AM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2022 07:26 AM (IST)
Bareilly News: कबूतरबाजी के विवाद में देर रात फायरिंग, युवक के जांघ के पार निकल गई गोली, दो आरोपित हिरासत में
पुलिस आरोपितों से पूछताछ में जुटी है। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

बरेली, जागरण संवाददाता: किला में कबूतरबाजी के विवाद में गोली चल गई। गोली युवक के जांघ पर जा लगी। गोली आर-पार हो गई। आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है। मामले में देर रात तक कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया था।

loksabha election banner

कई बार पहले भी हुआ था झगड़ा

किला पुलिस के मुताबिक, घटना चंदन नगर की है। यहां के रहने वाले रवि ने बताया कि मोहल्ले के रहने वाले करन यादव का कुछ लड़कों से कबूतरबाजी को लेकर बीते कई दिनों से विवाद चल रहा है। दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता है। बुधवार रात विवाद बढ़ गया। आरोपितों ने करन यादव से विवाद किया। वह घर चला गया तो आरोपित साथियों संग उसके घर जा धमके।

निजी अस्‍पताल में चल रहा इलाज 

विवाद चल ही रहा था, इसी दौरान एक ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली करन के भाई कुलदीप की जांघ में जा लगी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर किला अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में अभी शिकायती पत्र नहीं मिला है। दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.